#अपराध
July 9, 2025
हिमाचल : दिन के समय कमरे में आराम कर रही थी दादी, तभी चोरी-छिपे घुसा पोता- लूट ली आबरू
घर पर अकेले रहती थी बुजुर्ग महिला
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां रोहड़ू के जांगला थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पोते ने दादी के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
दादी के पोते के खिलाफ पुलिस में शिकायक दर्ज करवाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पोते को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।
पीड़िता ने बताया कि पति की मौत के बाद वो घर में अकेली ही रहती है। बीती 3 जुलाई को दोपहर करीब 1.30 बजे वो अपने कमरे में आराम कर रही थी। इसी दौरान युवक ( जो कि रिश्ते में उसका पोता लगता है) चोरी-छिपे उसके घर में घुसा।
इसके बाद उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी ने कुछ ना बताने की जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत 65 वर्षीय दादी ने बते सोमवार को पुलिस थाने में दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने कल शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है- जो कि 25 साल का है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP रोहडू प्रणव चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में रोष है।