#अपराध
March 17, 2026
हिमाचल: शिक्षक ने छात्रा को कमरे में बुलाकर की नीच हरकत; विभाग ने नौकरी से किया बर्खास्त
शिक्षक ने तीन छात्राओं को बुलाकर दो से करवाया घर का काम एक से की नीचता
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला सामने आया था। सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने तीन नाबालिग छात्राओं को अपने कमरे में बुलाकर उनका शोषण किया था। अब इस मामले में शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई की है। कुल्लू जिला में तैनात इतिहास प्रवक्ता विपिन कुमार को विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस घटना ने पूरे शिक्षा तंत्र को झकझोर कर रख दिया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी शिक्षक ने स्कूल समय के दौरान तीन छात्राओं को अपने निजी कमरे में बुलाया। वहां दो छात्राओं से घरेलू काम करवाया गया, जबकि एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को डराकर इस घटना को छिपाने का दबाव भी बनाया। यह मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट का झटका: दो नियुक्तियां की रद्द, अफसरों को पद से हटाने के निर्देश; जानें आगे
घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने साहस दिखाते हुए सैंज थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विभागीय जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी शिक्षक ने अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली छात्रा को विशेष रूप से निशाना बनाया और उससे बार-बार घरेलू काम करवाया। इसे गंभीर जातीय भेदभाव मानते हुए संबंधित कानूनों के उल्लंघन का मामला भी जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें : जनता का पैसा- नेताओं की मौज: सुक्खू सरकार ने हरियाणा MLA की आवभगत पर खर्चे लाखों रुपए
जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली ने आरोपी शिक्षक को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह के मामलों में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: बढ़ते तापमान के बीच हुई बर्फबारी- गर्म कपड़े निकालने को मजबूर लोग
इस घटना के बाद सरकारी स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरी चिंता है कि आखिर बच्चों की सुरक्षा के लिए और क्या कदम उठाए जाएंगे, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।