#अपराध

March 23, 2025

हिमाचल: सेना की वर्दी पहनने के जोश में होश खो बैठा युवक, शातिर के हाथों लूटा दी जमापूंजी

सेना में भर्ती के नाम पर राजस्थान के शख्स ने युवक से की ठगी

शेयर करें:

Hamirpur Fraud News

हमीरपुर। हिमाचल में नौकरी ना मिलने से हताश हो रहे हैं। इसी निराशा में जब इन बेरोजगार युवकों को कोई नौकरी का लालच देता है तो तुरंत ही उसके प्रलोभन में फंस जाते हैं और अपनी थोड़ी बहुत जमापूंजी को भी लूटा बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के हमीरपुर जिला से सामने आया है। यहां एक शातिर ने युवक को भारतीय सेना में भर्ती करवाने के नाम पर लूट लिया।

हमीरपुर का है मामला

हमीरपुर जिला के लोहारड़ा के युवक ने पुलिस थाना में राजस्थान के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में सुरजीत सिंह पुत्र तारा चंद निवासी लोहारड़ा जिला हमीरपुर ने बताया कि साल 2022 में वह राजस्थान के एक व्यक्ति के संपर्क में आया था। इस व्यक्ति ने उसे सेना में भर्ती करवाने का आश्वासन दिया और इसके बदले में पैसों की डिमांड की।

 

यह भी पढ़ें : HRTC की 600 बसों का पंजाब में स्टॉपेज बंद करना ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है..

शातिर ने सेना में भर्ती का दिया झांसा

पीड़ित युवक ने बताया कि उसने व्यक्ति द्वारा बताई राशि 2022 में ही उसके अकाउंट में डाल दी। सुरजीत सिंह ने बताया कि पहले तो व्यक्ति उसे सेना में भर्ती करवाने का झांसा देता रहा। लेकिन बाद में उसने उससे बात करना ही बंद कर दिया। अब व्यक्ति ना तो उससे बात कर रहा है और ना ही उसका फोन उठा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें : इधर 3 दिन से तलाशता रहा परिवार, उधर खाई में कार समेत मिली शख्स की देह

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं सुरजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि कुछ शातिर लोग भर्ती या अन्य सरकारी नौकरी के नाम पर युवाओं के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। यह लोग नोकरी का प्रलोभन देकर उनके साथ धोखाधड़ी करते हैं। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि लोग इस धोखाधड़ी से बचें। इतना ही नहीं पैसे लेकर नौकरी दिलवाने वाले की सूचना पुलिस को दें।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जेब में चिट्टा और घर में कट्टा... पुलिस देख निगला नशा, कमरे की तलाशी ने किया हैरान

पढ़े लिखे युवा हो रहे धोखाधड़ी के शिकार

हैरानी इस बात की है कि आज की पीढ़ी लिखी युवा पीढ़ी कैसे ऐसे जालसाजों के झांसे में आ जाती है। इस तरह की धोखाधड़ी और जालसाजी के दर्जनों मामले पुलिस थाना में दर्ज हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन आए दिन लोगों को जागरूक करता है, वहीं मीडिया के माध्यम से भी लोगों को इस तरह के प्रलोभन देने वाले ठगों से बचने की सलाह दी जाती है। बावजूद इसके लोग इनके झांसे में आ रहे हैं और अपनी गाढ़ी कमाई लूटा रहे हैं। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख