#अपराध

March 28, 2025

हिमाचल में बाप-बेटी का रिश्ता हुआ तार-तार, घर पर की नीचता- मां पहुंची थाने

कलयुगी बाप की करतूत से सहमी बेटी

शेयर करें:

Kullu News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कुछ बच्चियां, युवतियां और महिलाएं अपने घर में ही सुरक्षित नहीं हैं। बहुत सारी जगहों पर यह लोग अपने ही घर पर हवस का शिकार बन रही हैं। ताजा मामला कुल्लू जिले से सामने आया है- जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर एक व्यक्ति ने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है।

पिता ने किया बेटी का रेप

आपको बता दें कि जिले के एक गांव में व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की उम्र महज 9 साल है। मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने थाने में दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के छोटी से गांव की बेटी बनी नर्सिंग ऑफिसर, खुशी से भावुक हुए माता-पिता

सहमी हुई है बच्ची

पीड़िता की मां ने बताया कि वो घर पर नहीं थी। इस दौरान उसके पति ने उसकी 9 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म भी किया। महिला ने बताया कि बाप की ऐसी करतूत से बेटी काफी सहमी हुई है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

थाने पुहंची बेबस मां

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बच्ची को मेडिकल करवाने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 65(2) और पोक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 7 तस्कर अरेस्ट- चिट्टा, अफीम, चरस और शराब का जखीरा हुआ बरामद

फेसबुक पर हुई दोस्ती

आपको बता दें कि हाल ही में ऐसा एक मामला चंबा जिले से सामने आया था। यहां फेसबुक पर दोस्ती करना एक किशोरी को महंगा पड़ गया। युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर लड़की को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने इसका वीडियो बना लिया और लड़की को लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख