राजनीति

#अपराध

July 11, 2025

हिमाचल में बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार, घर पर की नीचता; पत्नी ने अरेस्ट करवाया पति

12 साल है लड़की की उम्र

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Father Daughter Case Shimla

शिमला। पिता-बेटी के रिश्ते को दुनिया के सबसे पवित्र रिश्तों में से एक माना जाता है। बाप-बेटी का रिश्ता अटूट विश्वास, प्यार और सुरक्षा की मजबूत डोर से बंधा होता है। एक बेटी के लिए उसका पिता पूरी दुनिया होता है। उसका रक्षक उसका दोस्त होता है। मगर हिमाचल की राजधानी शिमला से इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है।

पिता ने किया बेटी का रेप

यहां रामपुर पुलिस थाने क्षेत्र के अंतर्गत एक पिता के खिलाफ अपनी ही 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। मामले के उजागर होने के बाद क्षेत्र के लोगों में कड़ा रोष है। 

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल ! फिर जारी हुआ बारिश का अलर्ट- 3 जिलों के लिए अगले 24 घंटे भारी

घर पर ही किया दुष्कर्म

कलयुगी पिता ने इस घिनौनी हरकत को अपने घर में ही अंजाम दिया है। मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। घटना के बाद बच्ची काफी सहमी हुई है- जबकि, मां और पूरा परिवार सदमे में हैं।

पत्नी ने अरेस्ट करवाया पति

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने थाने में पुलिस को बताया की बच्ची ने बताया कि बीती 6 जुलाई तो उसके पिता ने उसके साथ गंदा काम किया। बच्ची की बात सुनते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद वो तुंरत थाने पहुंची और अपने पति को अरेस्ट करवाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल फ्लड : दर्द से बेखबर 11 महीने की निकिता, आपदा में खोया पूरा परिवार- अब हम बन सकते हैं मददगार

मामले की पुष्टि करते हुए DSP रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 65(2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 06 के तहत FIR दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर लिया जाएगा।

पोते ने किया दादी से दुष्कर्म

आपको बता दें कि हाल ही में मानवता को शर्मसार कर देने वाला ऐसा ही एक मामला रोहड़ू के जांगला थाना क्षेत्र से सामने आया था। जहां एक कलयुगी पोते ने दादी के साथ दुष्कर्म किया। पोते की उम्र 25 साल और दादी की उम्र 65 साल बताई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख