#अपराध

April 9, 2025

हिमाचल : सनकी रसोइए ने रची साजिश, बच्चों समेत पूरे परिवार को बनाया निशाना

परिवार अस्पताल में दाखिल, नौकर हुआ फरार

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरोटा क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी ऋषि मल्होत्रा के पूरे परिवार को जहर देकर मारने की कोशिश की गई।

नौकर ने खाने में मिलाया जहर

बताया जा रहा है कि यह घिनौनी साजिश उनके ही घर में काम करने वाले नेपाली मूल के रसोइए ने अंजाम दी। सोमवार देर रात यह घटना उस वक्त घटी जब पूरा परिवार भोजन करने के बाद अचानक बीमार पड़ गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार किया चरस तस्कर, सलाखों के पीछे साथियों ने बताया ठिकाना

घर पर बेहोश मिले पति-पत्नी

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात लगभग 11 बजे ऋषि मल्होत्रा ने अपने पड़ोसी को कॉल कर बताया कि उन्हें चक्कर आ रहे हैं और तबीयत बिगड़ रही है। पड़ोसी तुरंत उनके घर पहुंचे तो देखा कि ऋषि और उनकी पत्नी अचेत अवस्था में हैं। दोनों बच्चों की हालत भी बिगड़ रही थी। आनन-फानन में उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि यह मामला संभावित फूड पॉइजनिंग का हो सकता है।

जहर का असर शरीर पर पड़ा

परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि ऋषि मल्होत्रा पहले से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट भी हो चुका है। ऐसे में जहरीले पदार्थ का असर उन पर कहीं अधिक गंभीर हुआ है। फिलहाल उनकी स्थिति चिकित्सकों की निगरानी में है और डॉक्टर उनकी हालत को लेकर सतर्क हैं।

यह भी पढ़ें : शाबाश हिमाचल पुलिस : 24 घंटों में पकड़ी 9 किलो चरस, बुजुर्ग सहित 6 तस्कर किए अरेस्ट

नौकर ने बनाई थी विश्वास की दीवार

DSP अंकित शर्मा ने बताया कि रसोइए का किसी भी पुलिस थाने में कोई पंजीकरण नहीं किया गया था। परिवार ने भी उस पर ज्यादा सवाल नहीं उठाए थे और वह पिछले कुछ समय से घर में खाना बनाने का कार्य कर रहा था। अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर नौकर का असली उद्देश्य क्या था और वह किस मकसद से परिवार की जान लेना चाहता था।

घर से भाग गया नौकर

घटना के बाद आरोपी नौकर ने पड़ोसी से कहा कि वह वाहन लाने जा रहा है ताकि बीमार परिवार को अस्पताल पहुंचाया जा सके, लेकिन इसके बाद वह मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की धरपकड़ के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और संभावित संपर्क सूत्रों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गर्मी से मिलेगी राहत, अगले पांच दिन होगी बारिश; चोटियों पर बर्फ भी गिरेगी

साजिश के पीछे निजी कारण!

पुलिस ने घर से खाने के सैंपल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं ताकि यह पुष्टि की जा सके कि किस प्रकार का जहरीला पदार्थ मिलाया गया था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने किसी प्रकार की लूटपाट की कोशिश नहीं की, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमले के पीछे कोई निजी रंजिश या दुर्भावना हो सकती है। 

 

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि वे अपने घरों में घरेलू सहायक या नौकर रखते हैं, तो उनका उचित सत्यापन कराएं और पुलिस थाने में उनकी सूचना दर्ज करवाएं। यह घटना एक चेतावनी है कि भरोसे के नाम पर उठाया गया एक गलत कदम कितना खतरनाक हो सकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख