#अपराध

May 1, 2026

मेरी पत्नी का 3 मर्दों से सं.बं.ध... प्रेमियों को बुलाती थी घर, परेशान इंजीनियर पति झील में कूदा

हिमाचल के ऊना जिला में भी पत्नी से परेशान इंजीनियर ने दी थी जान

शेयर करें:

Hyderabad engineer suicide case

ऊना/हैदराबाद। पति पत्नी के बीच जब कोई तीसरा आ जाए तो इसका अंजाम खौफनाक होता है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में अभी हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसमें अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान इंजीनियर ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी थी। अब एक ऐसा ही खौफनाक मामला हैदराबाद से सामने आया हैए जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक इंजीनियर पति ने झील में कूद कर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने सुसाइड नोट में पत्नी के तीन गैर मर्दों से अवैध संबंधों का खुलासा किया है। 

हिमाचल में भी इंजीनियर ने दी थी जान

बता दें कि अभी हाल ही में हिमाचल के ऊना जिला में एक केमिकल इंजीनियर मुनीष ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी थी। जिसके बाद मुनिष के पिता ने पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासे किए थे, उनका कहना था कि बेटे ने अपनी पत्नी के मोबाइल में अश्लील चैट देख ली थी, जिसके बाद से उनके बीच विवाद बढ़ता गया और पत्नी के अलावा सास और साली की प्रताड़ना से परेशान होकर आखिर कार उसने अपनी जान दे दी।

 

यह भी पढ़ें : स्कूल की हालत देख 'मिसेज CM' को आया गुस्सा, स्टाफ को लगाई फटकार; 'क्लास फेलो' को भी नहीं बख्शा

हैदराबाद मामले में 19 पन्नों का मिला सुसाइड नोट

ताजा मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया है। जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी की कथित बेवफाई से तंग आकर झील में कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने एक 19 पन्नों का लंबा सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपने टूटे हुए दिल और बिखरे हुए रिश्ते की दर्दनाक कहानी बयान की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में रोचक हुआ चुनाव : एक ही घर से दो दावेदार, पति-पत्नी मैदान में उतरे...कौन जीतेगा?

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान था पति

36 साल का सॉफ्टवेयर इंजीनियर सीताराम अपनी पत्नी रेणुका के साथ हैदराबाद में रहता था। उनकी शादी 2018 में हुई थी और दोनों ही जॉब करते थे। लेकिन धीरे.धीरे रिश्ते में दरारें आने लगीं। सीताराम को शक हुआ कि उसकी पत्नी के अन्य पुरुषों से संबंध हैं। जब उसने सच्चाई जानने की कोशिश की, तो उसके सामने जो आया, उसने उसकी दुनिया ही उजाड़ दी। जिसके बाद से पत्नी पत्नी के बीच अकसर विवाद होने लगा।

तीन मर्दों से अवैध संबंधों का खुलासा

इसी विवाद के करीब डेढ साल बाद सीताराम ने हुसैन सागर झील में कूद कर अपनी जान दे दी। सीताराम द्वारा लिखे सुसाइड नोट में उसने पत्नी रेणुका पर एक दो नहीं बल्कि तीन तीन मर्दों से अवैध संबंध का खुलासा किया है। सीताराम ने लिखा है कि उसने पत्नी रेणुका को हर खुशी दी, लेकिन फिर भी उसने उसे सिर्फ धोखा ही दिया। जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें : HRTC बस में 13 साल के लड़के से मिला 80 लाख का चिट्टा : अमृतसर से रिश्तेदार ने दिया था बैग

सोशल मीडिया ने खोला राज

सुसाइड नोट के मुताबिक सीताराम को सोशल मीडिया पर पत्नी के ऐसे वीडियो मिले, जिन्हें देखकर वह पूरी तरह टूट गया। ये वीडियो उसकी पत्नी और उसके एक कथित प्रेमी रमणा के निजी पलों के थे।  रेणुका के प्रेमी रमणा ने ही इन वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसने लिखा कि वह इस सदमे को सहन नहीं कर पाया। उसे यह सोचकर ही घुटन होने लगी कि उसकी निजी जिंदगी इस तरह सार्वजनिक हो गई। सीताराम ने यह भी खुलासा किया कि जब वह घर पर नहीं होता था तो उसके प्रेमी अकसर घर आते थे। 

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी

सुसाइड नोट मिलने के बाद से पुलिस भी हरकत में आ गई है और मामले में पत्नी सहित तीन लोगोॆ को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस डिजिटल सबूतों जैसे मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इंजीनियर को इन वीडियो के जरिए ब्लैकमेल तो नहीं किया जा रहा था। यह एंगल भी इस केस को और गंभीर बना रहा है।

 

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य विभाग को नहीं भायी सुक्खू सरकार की नई हेल्थ बीमा योजना, पेडिंग में डाली फाइल; जानें वजह

ऊना से हैदराबाद तक एक जैसी कहानी

बता दें कि अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसमें भी एक केमिकल इंजीनियर ने अपनी पत्नी के कथित संबंधों से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख