#अपराध

August 7, 2025

हिमाचली 'माल' बताकर हरियाणा में चरस बेच रहे थे दो यार, ग्राहक खोजने के लिए हायर की थी टैक्सी

हिमाचल से हरियाणा तक फैला नशा नेटवर्क

शेयर करें:

Drug Traffickin

सिरमौर हिमाचल प्रदेश के दो युवकों को हरियाणा के सोनीपत पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहै है कि ये लोग हिमाचल से चरस की सप्लाई कर रहे थे, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

8 लाख की चरस बरामद

जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र स्थित जलेर और बाड़ी राजगढ़ क्षेत्र से संबंध रखने वाले दो युवकों को सोनीपत पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को 4.30 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा। इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में रोहित ठाकुर सबसे आगे- 2 नए मंत्री भी बनेंगे, जानें

चरस सप्लाई के लिए किराए पर ली टैक्सी

मुख्य आरोपी गुलाब, हिमाचल के जलेर गांव का निवासी है, जबकि उसका सहयोगी प्रकाश टैक्सी चालक है जो बाड़ी राजगढ़ से है। प्रकाश ने 30,000 रुपये के लालच में टैक्सी तस्करी के लिए किराए पर दी और खुद भी इस अवैध गतिविधि में शामिल हो गया।

हिमाचल क्वालिटी के नाम पर महंगे दामों पर बिकती है चरस

पुलिस के अनुसार, आरोपी जिस चरस को लेकर आए थे उसे हिमाचल क्वालिटी का ब्रांड बताकर 10 ग्राम के पैकेट में 2000 रुपये में बेचा जा रहा था। पहली बार तस्करी करने आए इन युवकों के माध्यम से एक बड़े नेटवर्क की भनक मिली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो मिनट की दूरी पर था अस्पताल, नहीं पहुंची एंबुलेंस- महिला ने सड़क पर ही जन्मा मासूम

सोनीपत और जींद में थी सप्लाई की योजना

चरस की यह खेप सोनीपत और जींद के निदाना गांव में सप्लाई होनी थी। स्थानीय स्तर पर एक होलसेल तस्कर इसे खरीदने वाला था, जो इस समय फरार है और पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

कोर्ट से रिमांड, पूछताछ में हो सकता है बड़ा खुलासा

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान हिमाचल से लेकर हरियाणा तक फैले नशे के नेटवर्क की परतें खोलने की कोशिश की जा रही है। वहीं, इस मामले में पुलिस और लीड खंगालने की कोशिश कर रही है

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख