#अपराध
May 9, 2026
हिमाचल से नशा लेकर पंचकूला सप्लाई करने पहुंचा था युवक, बड़ी खेप के साथ धरा; किए बड़े खुलासे
सुनसान जगह पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी
शेयर करें:

कुल्लू/पंचकूला। हिमाचल प्रदेश का एक बड़ा नशा तस्कर पड़ोसी राज्य हरियाणा के पंचकूला में पकड़ा गया है। आरोपी के पास नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है, जो किसी बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रही है। पंचकूला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। जिसमें अब तक आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दरअसल पंचकूला में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश के एक कथित बड़े नशा तस्कर को चरस की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी हिमाचल से चरस लेकर पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने पहुंचा था। लेकिन इससे पहले कि वह अपने ग्राहकों तक नशे की खेप पहुंचा पाता, पुलिस ने उसे धर दबोचा।
बताया जा रहा है कि आरोपी सुनसान इलाके में अपने ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम वहां पहुंच गई और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से आधा किलो से अधिक चरस बरामद हुई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल चुनाव: बागियों पर भाजपा की बड़ी कार्रवाई, 6 दिग्गज नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित
जानकारी के अनुसार नगर निगम चुनावों को शांतिपूर्ण और नशामुक्त माहौल में संपन्न करवाने के लिए पंचकूला पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम संदिग्ध गतिविधियों और नशा तस्करों पर नजर बनाए हुए थी। गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-20 के शमशान घाट रोड स्थित पार्किंग क्षेत्र में एक युवक चरस की सप्लाई करने के लिए मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।
यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर को तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, देश की सर्वोच्च वित्तीय निगरानी समिति के सदस्य बने
पुलिस ने मौके से जिस युवक को पकड़ा] उसकी पहचान पुष्प राज निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 505 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद नशे की खेप को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह चरस की यह खेप हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र से लेकर आया था। आरोपी का कहना है कि यह खेप पंचकूला, ढकोली, जीरकपुर और आसपास के इलाकों में सप्लाई की जानी थी। पूछताछ में आरोपी ने हिमाचल में बैठे एक बड़े सप्लायर का भी नाम उजागर किया है, जिसके बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : ऑफिस से हाफ डे लेकर घर लौटा नगर निगम अधिकारी, कमरे में उठाया गलत कदम- सदमे में परिवार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से मिले इनपुट के आधार पर अब हिमाचल में छापेमारी की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि इस नेटवर्क के तार लंबे समय से हिमाचल और हरियाणा के बीच फैले हुए हैं। पुलिस की टीमें कथित सप्लायर को पकड़ने के लिए रवाना कर दी गई हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दादी बनाम पोती : एक को BJP तो दूसरी को कांग्रेस ने थमाया टिकट, होगा कड़ा मुकाबला
पंचकूला पुलिस का कहना है कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाले नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति बनी रहे।