#अपराध
March 29, 2025
विमल नेगी केस में आरोपी डायरेक्टर देशराज अभी भी फरार, बंद कर रखा है मोबाइल
हर जगह तलाश रही है हिमाचल पुलिस
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के चीफ इंजीनयर विमल नेगी की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने आरोपी कॉरपोरेशन के निदेशक देशराज की तलाश तेज कर दी है। देशराज की अग्रिम जमानत की अर्जी हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। तभी से वे फरार हैं।
बताया जाता है कि पुलिस ने देशराज की तलाश में HPPCL के शिमला ऑफिस, उनके घर और हमीरपुर में उनके पैतृक गांव तक में दबिश दी है। देशराज तीनों ही जगह पर पुलिस को नहीं मिले हैं। पुलिस ने अब देशराज की व्यापक तलाशी के लिए कई टीमों का गठन किया है, जो उनके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नया नियम- प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाए बच्चे तो BPL सूची से कटेगा नाम
बताया जा रहा है कि देशराज ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर रखा है, जिससे न तो उनकी लोकेशन मिल रही है और न ही उनसे संपर्क हो पा रहा है। आपको बता दें कि पुलिस ने HPPCL के तत्कालीन एमडी हरिकेश मीणा, कंपनी के डायरेक्टर देशराज और एक अन्य अधिकारी पर विमल नेगी को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को झटका, हाईकोर्ट ने शराब पर लगाए पीके सेस वसूली पर लगाई रोक
विमल नेगी 10 मार्च को शिमला स्थित अपने दफ्तर से घर पहुंचने की जगह टैक्सी लेकर बिलासपुर चल गए थे। उसके बाद से वे लापता थे। 9 दिन बाद विमल नेगी का शव गोविंद सागर झील में पाया गया था। नेगी के लापता होने के बाद उनकी पत्नी ने HPPCL के उच्च अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़ें : सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला पंचायत सचिव, 2 दिन से था लापता
विमल नेगी की पत्नी और उनके परिजनों ने HPPCL के एमडी हरिकेश मीणा, डायरेक्टर पर्सनल शिवम प्रताप और डायरेक्टर देशराज पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि इन तीनों अफसरों की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर विमल नेगी 10 मार्च को अचानक दफ्तर से निकलकर घर पहुंचने की जगह बिलासपुर चले गए थे। बाद में 18 मार्च को उनका शव बांध में पाया गया था।