राजनीति

#अपराध

April 29, 2025

हिमाचल के देवदार लूटकर ले जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने पकड़े 50 स्लीपर

टिप्पर जब्त, तस्कर मौके से फरार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mandi News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सराज के कांडा से वन विभाग की टीम ने देवदार के 50 स्लीपर जब्त किए हैं। हिमाचल प्रदेश के बेशकीमती देवदार के पेड़ों को काटकर तस्कर इन्हें बाहर ले जा रहे थे।

मौके से फरार हुए तस्कर

वन विभाग ने एक टिप्पर भी जब्त किया है। टिप्पर का ड्राइवर और देवदार को लूटकर ले जा रहे तस्कर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस थाना जंजैहली ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार तस्कर की तलाश तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें : तपते हिमाचल के लिए राहत की खबर : बरसने वाली हैं राहत की बूंदें, अंधड़ का अलर्ट जारी

नाका लगाकर पकड़ा

वन विभाग की टीम ने कांडा के पास ही नाका लगाया हुआ था। तभी टीम को बगस्यार से कांडा की ओर आता एक टिप्पर (एचपी 11सी-2239) नजर आया। टीम ने जांच के लिए उसे रोका तो ड्राइवर और बाकी 2 तस्कर मौका देखकर भाग निकले। वन विभाग को टिप्पर में देवदार के 50 स्लीपर मिले, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।

सवा 3 लाख से ज्यादा की लकड़ी जब्त

पकड़ी गई लकड़ी में किसी प्रकार का कोई हैमर नहीं लगा था। टिप्पर में कुल 3.3936 घन मीटर लकड़ी बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य 3,38,708 रुपए बनता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक और अन्य दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  BREAKING: बाहरी राज्यों के इन रूट्स पर बस सेवाएं बंद करेगा HRTC, यहां जानें वजह

तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

वन विभाग नाचन के डीएफओ सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि जंगलों से लकड़ी की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत वन विभाग की टीम लगातार नाके और छापेमारी कर रही है। अवैध लकड़ी के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख