#अपराध

March 24, 2025

दिल्ली के टूरिस्टों की अटल टनल पर बेहूदा हरकतें, पुलिस ने चालान काटकर छोड़ा  

पुलिस को टनल में गश्त बढ़ाने के निर्देश 

शेयर करें:

Delhi Tourist In Atal Tunnel Rohtang

मनाली। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में अटल टनल में गाड़ी रोककर बेहूदा हरकतें करने वाले दिल्ली के टूरिस्टों को मनाली पुलिस ने महज 1500 रुपए का चालान काटकर चलता कर दिया है। रविवार की इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 8 से 10 टूरिस्ट अधनंगे होकर हुड़दंग मचा रहे हैं। कुछ युवक टनल के भीतर ही कपड़े उतारकर पुश-अप करते भी दिख रहे हैं।

टनल में गाड़ी खड़ा करने पर है पाबंदी

अटल टनल में गाड़ी खड़ी करने पर पाबंदी है। लेकिन दिल्ली के टूरिस्टों ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी की और उसका स्पीकर ऑन कर डांस करने लगे। इससे टनल में लंबा ट्रैफिक जाम लगा।

 

यह भी पढ़ें: CM का जयराम को जवाब: विमल नेगी की पत्नी को सरकार पर भरोसा, जांच को दिया समय

टनल में फोटोग्राफी करना भी मना

आपको बता दें कि अटल टनल में हर 20 मीटर पर स्पीड लिमिट और गाड़ी न रोकने की चेतावनी लगी है। यहां गाड़ी खड़ी करना, फोटोग्राफी और ओवरटेक करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। दोनों छोर पर पुलिस की तैनाती भी रहती है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की मजबूरी: केंद्र ने नहीं दिया पैसा तो अपनी योजनाओं का भी बजट घटाया

बर्फ देखने आ रहे हैं टूरिस्ट

टनल में जाम की सूचना मिलते ही साउथ पोर्टल पर तैनात पुलिस ने हुड़दंगियों को हिरासत में ले लिया था। अब पुलिस ने टनल के दोनों छोर पर पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए है, ताकि आम लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। इन दिनों देशभर से बर्फ देखने की चाहत में बड़ी संख्या में टूरिस्ट मनाली, सोलंग नाला, अटल टनल, कोकसर इत्यादि पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख