#अपराध

March 8, 2025

हिमाचल : चिट्टा बेच करते थे कमाई, पुलिस ने महिला समेत धरे तीन तस्कर

तस्करों से चिट्टे की खेप भी हुई बरामद

शेयर करें:

Chitta Smugglers

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का कारोबार बढ़ता जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा इस कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला शिमला जिले से सामने आया है- जहां पुलिस टीम ने एक नशा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है।

महिला समेत 3 अरेस्ट

पुलिस टीम ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये तीनों लोग युवाओं के चिट्टा बेचते थे। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवक का बिहारी ससुराल, गया था खातिरदारी करवाने- बगीचे में पड़ा मिला

बेचते थे चिट्टा

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने इस मामले में पहले दो युवकों को चिट्टे की खेप के साथ जीरकपुर से गिरफ्तार किया था। युवकों से 140 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस टीम ने एक युवक को अर्की और दूसरे को जीरकपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब युवकों से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि उनके साथ इस नशे के कारोबार में एक महिला भी शामिल था।

 

ऐसे में पुलिस टीम आरोपी महिला को पकड़ने में जुट गई। इसी दौरान पुलिस टीम ने महिला को जीरकुपर से दबोच लिया। मगर रात का समय होने के कारण पुलिस टीम ने उसे नोटिस पर पाबंद कर अगले दिन जांत के लिए बुलाया। इसी बात का फायदा उठाते हुए महिला अपना फोन बंद करके मौके से फरार हो गई। इसी बीच महिला में आरोपी युवक के खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए और बाकी सबूत मिटाने की भी कोशिश की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति छोड़ गया, गाय पाल पढ़ाई बच्ची- आज प्रोफेसर है अनपढ़ मां की बेटी

आरोपियों की पहचान

  • हिमांशु निवासी अर्की
  • विशाल ठाकुर निवासी मोहाली (सप्लायर)
  • मीनाक्षी (31) निवासी रोहड़ू

हिमांशु को पुलिस टीम ने कुनिहार और विशाल को जीरकपुर से गिरफ्तार किया था। महिला को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने एक व्यापक अभियान चलाया। इसी के आधार पर बीते कल महिला को रोहड़ू क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लड़का-लड़की की वीडियो वायरल, फूट-फूट कर रोती रही बेचारी- जानें पूरा मामला

शुरुआती जांच में पाया गया है कि आरोपी महिला पहले भी चिट्टा तस्करी में शामिल रही है। महिला से पंजाब में 60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। जिसके चलते उसके खिलाफ खरड़ थाना पंजाब में एक मामला दर्ज है।

गिरोह के बाकी लोग भी होंगे अरेस्ट

मामले की पुष्टि करते हुए SP गौरव सिंह ने बताया कि अब तक कुल आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह से जुड़े बाकि सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख