#अपराध
March 27, 2025
हिमाचल पुलिस ने दुकान में मारा छापा, चिट्टे की खेप संग धरे दो तस्कर
हिमाचल के ही रहने वाले हैं दोनों नशा तस्कर
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में पुलिस टीम नशा तस्करों पर पैनी नजर बनाए हुए है। पुलिस टीम आए दिन कई नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से सामने आया है- यहां नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस टीम ने एक दुकान में दबिश देते हुए दो युवकों को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हिमाचल के ही रहने वाले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने बीती रात ऊना शहर में स्थित एक दुकान में छापा मारा। पुलिस टीम को देखकर दुकान में मौजूद दो युवकों के पसीने छूटने लगे। ऐसे में पुलिस टीम ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो पुलिस टीम को उनके कब्जे से 11.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों चिट्टे की खेप को अपने कब्जे में लेकर दोनों युवकों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी ऊना जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
मामले की पुष्टि करते हुए ASP ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस टीम आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। साथ ही बैंक खातों की डिटेल भी जांच रही है।
इसके अलावा पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वो ये खेप कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे। उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी के किसी बड़े गैंग का पर्दाफाश हो पाएगा।
गौरतलब है कि, हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे समाज और खासकर युवा पीढ़ी पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। राज्य की शांत वादियों में अब नशे का जहर फैलाने वाले तस्कर सक्रिय हो गए हैं। स्थानीय तस्करों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले अपराधी भी इस अवैध कारोबार में लिप्त पाए जा रहे हैं। हिमाचल पुलिस लगातार इस चुनौती से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रही है और बाहरी तस्करों को भी गिरफ्तार कर रही है।
लोगों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश की सीमाएं पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों से लगती हैं, जहां से ड्रग्स की आपूर्ति हो रही है। बाहरी तस्कर चरस, हेरोइन, अफीम और सिंथेटिक ड्रग्स हिमाचल लाकर बेच रहे हैं, जिससे राज्य के युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। कुल्लू, मंडी, शिमला और कांगड़ा जिलों में नशा तस्करी के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं।
हिमाचल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। हाल ही में पुलिस ने कई बाहरी तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आकर हिमाचल में ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस की सक्रियता के चलते कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ हुआ है। इसके अलावा, ड्रग माफिया पर लगाम लगाने के लिए पुलिस गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर रही है और सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।