#अपराध

August 13, 2025

हिमाचल : खाकी को किया दागदार- पुलिस वाला निकला चिट्टा तस्कर, 2 हुए अरेस्ट

मोटरसाइकिल पर निकला था खेप के साथ

शेयर करें:

chitta Smuggler

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अंतर्गत आते पुलिस थाना कुनिहार में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने 2 चिट्टा तस्करों को हिरासत में लिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस में से एक चिट्टेरी हिमाचल पुलिस में कार्यरत है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़े दोनों

बताया जा रहा है कि रात के समय थाना कुनिहार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि सुबाथु की तरफ से एक मोटरसाइकिल आ रही है, जिस पर दो युवक सवार हैं। दोनों युवक चिट्टा/हेरोइन बेचने के धंधे में संलिप्त हैं और आज भी भारी मात्रा में चिट्टा सप्लाई के लिए ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कंगना रणौत ने जया बच्चन को बताया लड़ाकू मुर्गी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

2 युवकों से बरामद हुआ चिट्टा

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सनोगी नामक स्थान पर नाकाबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान अंकुश कुमार (28) पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव नम्होल जिला सोलन और नितीश (28) पुत्र जयप्रकाश निवासी गांव टियुकरी जिला सोलन के रूप में हुई।

आरोपी में एक पुलिस कांस्टेबल

तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 4.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अंकुश कुमार शिमला में एसडीआरएफ में बतौर पुलिस कांस्टेबल कार्यरत है। बरामद मोटरसाइकिल को जब्त कर पुलिस के कब्जे में लिया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान देश के लिए शहीद- आज पैतृक गांव पहुंचेगी देह, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कुनिहार में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख