#अपराध

September 12, 2025

हिमाचल में युवक से मिला 15 लाख का चिट्टा, ग्राहकों को बुलाता था अपने घर- हुआ अरेस्ट

पुलिस टीम ने तीसरी बार गिरफ्तार किया युवक

शेयर करें:

CHITTA SMUGGLER

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं। चरस के बाद अब चिट्टा युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है] और हालात ऐसे हो गए हैं कि राज्य को ‘उड़ता हिमाचल’ कहना गलत नहीं होगा। प्रदेश में शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो, जब कहीं न कहीं से नशे की तस्करी का मामला सामने न आए।

युवक से मिला 15 लाख का चिट्टा

ताजा मामला कांगड़ा जिले के नूरपुर का है, जहां पुलिस ने तीसरी बार नशा तस्करी में पकड़े गए एक युवक को करीब 15 लाख रुपये के चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है, जो प्रदेश में बढ़ते नशे के नेटवर्क की गंभीरता को उजागर करता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस को देखकर भागने लगे दो युवक, तलाशी लेने पर मिली चिट्टे की खेप

घर पर खोल रखी थी नशे की दुकान

आपको बता दें कि नूरपुर पुलिस टीम को ये सफलता छापेमारी के दौरान मिली है। आरोपी युवक काफी लंबे समय से घर से नशे का धंधा कर रहा था। पुलिस ने आज उसके घर पर छापा मारकर उसे चिट्टे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

तीसरी बार हुआ अरेस्ट

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने युवक को तीसरी बार अरेस्ट किया है। इस बार पुलिस टीम ने उससे 262 ग्राम चिट्टा बरामद किया है- जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी युवक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है- जो कि तमौता गांव, इंदौरा का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस घर में गूंजी बेटे की किलकारी, 24 घंटे बाद उसी आंगन से एक साथ उठीं दो अर्थियां

आदतन अपराधी है रोहित

मामले की पुष्टि करते हुए SP अशोक रत्न ने बताया कि रोहित एक आदतन अपराधी है। रोहित पिछले काफी लंबे समय से नशे की खरीद-फरोख्त करने में लगा हुआ था। अब पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे रंगे हाथों पकड़ा है।

पहले से भी मामले हैं दर्ज

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसके खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। बावजूद इसके वो सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया कि रोहित से पिछले साल भी चिट्टे की खेप बरामद की गई थी।

रोहित से मिली चिट्टे की खेप

  • 24 जुलाई, 2024- 9.32 ग्राम चिट्टा
  • 27 अप्रैल, 2025- 8.5 ग्राम चिट्टा
  • 12 सितंबर, 2025- 262 ग्राम चिट्टा
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख