#अपराध

April 3, 2026

हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक : ढेर सारी कैश और चिट्टा बरामद, टैक्सी से निकले थे डील करने

किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं युवकों के तार

शेयर करें:

chitta heroine smuggler cash drug smuggler bhuntar manikaran road kullu himachal police

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। भुंतर-मणिकर्ण रोड के पास पुलिस टीम ने दो युवकों से चिट्टा और नकदी बरामद की है।

पुलिस ने लगाया था नाका

जानकारी के अनुसार, बीते कल शाम को भुंतर-मणिकर्ण रोड पर सिउंड के पास पुलिस टीम ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चैकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें : टोल टैक्स हंगामे के बाद बैकफुट पर सुक्खू सरकार- HP नंबर को बड़ी राहत, बाहरी के भी घटाए रेट

दो युवकों को रोका

इसी दौरान मणिकर्ण की ओर से भुंतर की तरफ आ रही एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली।

चिट्टा और कैश बरामद

तलाशी के दौरान उनके पास से 5.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई- जो अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। इसके साथ ही ₹91,500 की नकदी भी उनके पास से मिली, जिसे पुलिस नशे के कारोबार से जुड़ा मानकर जांच कर रही है।

Chitta Smugglers Kullu

यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस मंदिर में उमड़ी आस्था : मां को सोना-चांदी भेंट, 15 दिनों में 3 करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बाहरी राज्य के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • अमरजीत सिंह (28) निवासी अमृतसर, पंजाब
  • सुशांत (29) निवलसी बंगलौर

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नहीं मिल रही मां-बेटी और ननद, 48 घंटे से ढूंढ रहा परिवार- पुलिस के भी हाथ खाली

नशा तस्करी का बड़ा नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ये मामला अंतरराज्यीय नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत थाना भुंतर में मामला दर्ज कर लिया है।

कहां सप्लाई करना था चिट्टा?

फिलहाल, दोनों से पूछताछ जारी है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि यह नशा किस स्रोत से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। STF और स्थानीय पुलिस की टीम इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शराब की बोतल बोलेगी अपना दाम! QR कोड से खुलेगा राज, वसूली का खेल होगा खत्म

रोकी जा सके नशा तस्करी

वहीं, जिला कुल्लू में लगातार बढ़ती नशा तस्करी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने निगरानी और सख्त कर दी है, ताकि इस अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे कदमों से क्षेत्र में नशे के बढ़ते खतरे को रोका जा सकेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख