#अपराध

July 20, 2025

हिमाचल : घर जमाई निकला चिट्टा तस्कर- ससुराल को बना रखा था सप्लाई का अड्डा, हुआ अरेस्ट

ससुराल में बना था ठिकाना, 7.06 ग्राम चिट्टा बरामद

शेयर करें:

indora channi drug arrest

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नशे के मामले ने जहां एक ओर समाज की चिंता बढ़ा दी है, वहीं पुलिस भी लगातार तस्करों को पकड़ जेल की हवा खिला रही है। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा स्थित पुलिस थाना डमटाल अंतर्गत आने वाले छन्नी गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे संग गिरफ्तार किया है। 

घर जमाई बनकर रह रहा था शख्स

छन्नी गांव में ससुराल में घर जमाई बनकर रह रहे एक युवक को पुलिस ने 7.06 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाशदीप पुत्र सर्फू सिंह निवासी महताबपुर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पंजाबी दामाद की इस करतूत के बाद से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है। वहीं, पुलिस इसके तार अन्य राज्य से भी जोड़ रही है। 

 

यह भी पढ़ें : जम्मू से हिमाचल लाई जा रही थी चिट्टे की खेप, महंगी गाड़ी सहित जेएंडके के दो तस्कर धरे

ससुराल बना था चिट्टा सप्लाई का बेस?

पुलिस के अनुसार आकाशदीप अपनी पत्नी के साथ छन्नी गांव में ससुराल में रह रहा था। मगर उसकी गतिविधियों पर पुलिस को पहले से शक था। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए डमटाल पुलिस ने छापा मारा और आरोपी के कब्जे से 7.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बन रही शराब की तस्करी : लोहे के पाइप में छिपाकर पहुंचाई लखनऊ, 1 करोड़ है कीमत

नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह एक और महत्वपूर्ण सफलता है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे क्षेत्र में ड्रग्स के खिलाफ मुहिम को और तेज करेगी और किसी भी कीमत पर नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस खबर को भी पढ़ें : 

कुल्लू जिले की पतलीकूहल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 15 मील पुल के समीप शिव बावड़ी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार से 24 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में जम्मू.कश्मीर के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी मनाली की ओर जा रहे थे और नशीला पदार्थ वहां पहुंचाया जाना था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बन रही शराब की तस्करी : लोहे के पाइप में छिपाकर पहुंचाई लखनऊ, 1 करोड़ है कीमत

गाड़ी से बरामद हुई हेरोइन

पुलिस के अनुसार जब एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रूटीन गश्त के दौरान रोका गया, तो उसमें सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए। इस पर पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सीट के नीचे छिपा कर रखा गया 24 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख