#अपराध

December 7, 2025

हिमाचल की महिला ने जूतों में भरी चरस : साथी के साथ निकली सप्लाई करने- हुई अरेस्ट

चंडीगढ़ ले जा रहे थे खेप, पहुंच गए सलाखों के पीछे

शेयर करें:

Charas Smugglers Una Himachal Police

ऊना। हिमाचल प्रदेश में नशे की खरीद-फरोख्त करने में हर वर्ग के लोग शामिल हैं। इस कारोबार से जुड़े लोग नए-नए जुगाड़ लगाकर सप्लाई कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ऊना जिले से सामने आया है- जहां महिला नशा तस्कर और उसके साथी ने चरस की खेप छुपाने का अनोखा जुगाड़ लगाया हुआ था।

नशा तस्करों का जुगाड़

नशा तस्करों का ऐसा जुगाड़ देख पुलिस टीम भी दंग रह गई। पुलिस टीम ने आरोपियों से भारी मात्रा में चरस की खेप बरामद की है। हैरानी की बात है कि दोनों ने ये खेप किसी बैग या लिफाफे में नहीं छुपाई थी। तस्करों ने ये खेप अपने जूतों में छिपाई हुई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 14 की उम्र में लगी लत, 19 में बनी डीलर- चिट्टा माफिया के जाल में कैसे फंसी लड़की? खोले राज

पुलिस को मिली खबर

जानकारी के अनुसार, ऊना पुलिस ने ये कार्रवाई बीते कल देर शाम को की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हमीरपुर जिले के भोटा से ऊना के लिए आ रही एक निजी बस में नशे की खेप लेकर दो लोग आ रहे हैं।

रास्ते में लगा दिया नाका

इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ऊना मुख्यालय के पास कुरियाला मोड़ पर नाका लगा दिया। जैसे ही बस नाके पर पहुंची तो पुलिस टीम सवारियों की तलाशी लेने के लिए बस में चढ़ गई। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को एक महिला व पुरुष संदिग्ध दिखे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 23 साल की कड़ी मेहनत, अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने यशपाल- बढ़ाया मान

1.175 किलोग्राम चरस बरामद

पुलिस टीम ने शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली। मगर शुरुआत में पुलिस टीम को उनके सामान में से कुछ नहीं मिला। मगर मामले में टिवस्ट तब आया- जब पुलिस टीम तलाशी लेते-लेते उनके जूतों तक पहुंच गई। पुलिस टीम ने दोनों के जूते खुलवाए तो पुलिस टीम को उनके कब्जे से 1.175 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

जूतों में छुपाई थी खेप

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने पुरुष से 642 ग्राम और महिला से 533 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : IGMC के डॉक्टरों का कमाल : मरीज को दिया नया जीवन, लीवर-किडनी से निकाला 3KG का ट्यूमर

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मंडी जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • तारा देवी निवासी गांव निशेणी
  • चेत राम निवासी बनवाड़ी

 यह भी पढ़ें : हिमाचल के बड़े अस्पताल का कारनामा : जिस मरीज को किया मृत घोषित, घर पहुंचते ही हो गया जिंदा

कहां से लाए थे खेप?

मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना अमित यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शुरुआती जांच में दोनों ने बताया कि वो ये खेप चंडीगढ़ सप्लाई करने जा रहे थे।

बड़े नेटवर्क का होगा खुलासा

फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार ने की बेरोजगारों के साथ नाइंसाफी : नर्सों की भर्ती के लिए आयु सीमा घटाई, जानें

उठ रहे कई सवाल

वहीं, स्थानीय लोग इस कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम की बेहद सराहना कर रहे हैं। मगर कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि-

  • आखिर हिमाचल में नशा कहां से आ रहा है?
  • कहां चूक रही पुलिस और सरकार?
  • कब नशा मुक्त होगा हिमाचल?

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख