#अपराध

January 30, 2026

हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो दोस्त : कार में ले जा रहे थे चरस का जखीरा, बड़े नेटवर्क का होगा खुलासा

पुलिस ने नाके पर रोकी कार- उड़े युवकों के होश

शेयर करें:

CHARAS SMUGGLERS MANDI

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि बाहरी राज्य के नशा तस्कर भी हिमाचल में काफी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, हिमाचल पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है और आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।

चरस संग दो तस्कर अरेस्ट

इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र से सामने आया है। यहां पर पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने दो नशा तस्करों को भारी मात्रा में चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आठवीं पास के लिए नौकरी : हर महीने 23 हजार मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

कैसे पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर?

जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर पुलिस टीम ने आज हरबाग क्षेत्र के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम द्वारा वहां से गुजरने वाली हर गाड़ी की चैकिंग की जा रही थी। इसी बीच पुलिस जवानों ने एक सिल्वर रंग की कार को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका।

पुलिस को देख उड़े होश

पुलिस टीम को देख कार सवार दोनों युवकों के चेहरों का रंग उड़ गया। युवक पुलिस से टालमटोल करने लगे- ताकि पुलिस उनकी तलाशी ना ले सके। युवकों की हरकतों से पुलिस का शक और गहरा गया।

यह भी पढ़ें : एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: विक्रमादित्य सिंह के विभाग पर लगा 47.14 लाख का भारी जुर्माना; जानें क्यों

कार से मिला लिफाफा

पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो कार में से एक नीले रंग का लिफाफा बरामद हुआ- जिसमें चरस भरी हुई थी। वजन करने पर चरस 690 ग्राम पाई गई। इसके बाद पुलिस टीम ने बिना वक्त गवाए खेप को अपने कब्जे में ले लिया और दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी गाड़ी को भी सीज कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 4 दिन बरसेंगे बादल : जमकर होगी बारिश-बर्फबारी, विभाग ने जारी किया अलर्ट

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बाहरी राज्य से संबंध रखते हैं। दोनों आरोपी चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • निखिल वर्मा
  • तरनदीप सिंह ओबेरोई

May be an image of one or more people and car

यह भी पढ़ें : हिमाचल की पंचायत में घोटाला : चुनाव से ठीक पहले प्रधान, उप-प्रधान सहित 5 सदस्य सस्पेंड

कहां से लाए थे खेप?

मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम आरोपियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है- ताकि पता चल सके कि वो लोग ये खेप कहां से लाए थे और आगे कहां पहुंचाने की फिराक में थे। उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद नशा तस्करी के किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा।

जांच में जुटी पुलिस

वर्मा ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी कोई व्यक्ति नशा बेचता या खरीदता मिले- तो तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित करे। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख