#अपराध

June 3, 2025

हिमाचल पुलिस ने नष्ट किए अफीम के हजारों पौधे, 21 साल के युवक से मिली चरस की बड़ी खेप

पुलिस टीम ने शक के आधार पर ली थी युवक की तलाशी

शेयर करें:

Charas Smuggler

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशा के सौदागरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस टीम हर दिन कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला कुल्लू जिले से सामने आया है- यहां पुलिस टीम ने नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

कुल्लू पुलिस का एक्शन

इतना ही नहीं पुलिस टीम ने अफीम की अवैध खेती का भी पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम अफीम के हजारों पौधों को नष्ट किया है। पुलिस की इस कार्रवाई क काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आपस में टकराईं बाइक, सड़क पर तड़प रहे थे 2 युवक; पिकअप चालक ने पहुंचाया अस्पताल

चरस की खेप बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, कुल्लू पुलिस टीम को ये सफलता दो अलग-अलग मामलों में मिली है। पहला मामला भुंतर से सामने आया है- यहां हाथीथान क्षेत्र में ऑरके शॉल इंडस्ट्री के पास पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी बीच पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली- तो पुलिस को उसके कब्जे से 450 ग्राम चरस बरामद हुई।

21 साल का युवक अरेस्ट

इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है- जो कि 21 साल का है और जिया, भुंतर का रहने वाला है। पुलिस टीम पता लगा रही है कि उसने ये खेप किससे खरीदी थी और क्यों खरीदी थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क किनारे युवक को बुरी हालत में फेंक कर भाग गए थे कुछ लोग, अस्पताल में तोड़ा दम

हजारों अफीम के पौधे नष्ट

वहीं, दूसरा मामला बंजार से सामने आया है- जहां पुलिस टीम ने गश्त के दौरान श्रीकोट हुरी, खाता केली और कचयाली क्षेत्रों में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने यहां अवैध तरीके से उगाए जा रहे करीब 78,820 अफीम के पौधों को नष्ट किया है।

जांच में जुटी पुलिस टीम

मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू ने बताय कि पुलिस टीम ने आरोपी राजेश के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ कर ये पता लगाया जा रहा है कि वो ये खेप कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा था। जबकि, अफीम के मामले में पुलिस टीम धारा 18 के तहत FIR दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख