#अपराध

June 10, 2025

हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े 3 चरस तस्कर- किसी ने कार में छिपाई थी खेप, कोई बाइक पर निकला था बेचने

पुलिस टीम ने कार से 85,000 रुपए भी बरामद किए हैं

शेयर करें:

Charas Smugglers

कांगड़ा/चंबा। हिमाचल पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों से भारी मात्रा में चरस और नकद रुपए भी बरामद किए हैं।

चरस तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस की इस कार्रवाई को काफी अहम माना जा रहा है। पुलिस टीम ने आरोपियों की बाइक और कार को भी कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बर्थडे वाले दिन कार्यक्रम में जा रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, गहरे सदमे में परिजन

कार से चरस और नकदी बरामद

आपको बता दें कि पुलिस टीम को ये सफलता दो अलग-अलग जिलों में मिली है। पहला मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है- जहां रानीताल में पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान एक कार से 1 किलो 104 ग्राम चरस बरामद की है। इतना ही नहीं पुलिस टीम ने कार से 85,000 रुपए भी बरामद किए हैं। मामले में पुलिस टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

बाइक पर ले जा रहा था चरस

वहीं, दूसरा मामला चंबा जिले से सामने आया है- यहां चंबा-जोत मार्ग पर बगेटी में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार युवक को 1 किलो 103 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवम महाजन के रूप में हुई है- जो कि चंबा के ओली गांव का रहने वाला है। युवक से पूछताछ की जा रही है कि वो ये खेप कहां से लाया था और कहां बेचने जा रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात 3 बजे खाई में गिरी कार, युवक- युवती की हालत खराब; ड्राइविंग सीट पर नहीं था कोई

रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

दोनों ही मामलों में पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इस नशा तस्करी के पीछे किसी गिरोह का हाथ हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपियों से पूछताछ में किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। पुलिस टीम ने आरोपियों के वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख