#हादसा

June 10, 2025

हिमाचल : रात 3 बजे खाई में गिरी कार, युवक- युवती की हालत खराब; ड्राइविंग सीट पर नहीं था कोई

गाड़ी के उड़े परखच्चे, हालत देख सहमे लोग

शेयर करें:

Sirmaur Car

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे हैं। यह हादसे कई परिवारों को कभी ना भूलने वाले गम दे रहे हैं। ताजा मामला सिरमौर जिले से सामने आया है- यहां पर एक कार दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई है।

गहरी खाई में गिरी कार

शिलाई उपमंडल में रोनहाट के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। गाड़ी की हालत देख लोग सहमे हुए हैं। जबकि, हादसे में एक युवक और युवती की हालत भी खराब हो गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बर्थडे वाले दिन कार्यक्रम में जा रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, गहरे सदमे में परिजन

खाली थी ड्राविंग सीट

बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 3 बजे पेश आया है। हादसे के वक्त ड्राइविंग सीट पर कोई भी नहीं था। इसी बीच अचानक कार अनियंत्रित होकर ढलान पर चल पड़ी और लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी।

युवक-युवती की हालत खराब

इस हादसे में एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को शिलाई अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल युवक हरिपुरधार के घंडूरी गांव और युवती नैनी धार के कलावग गांव की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कलयुगी बेटे ने उजाड़ा मां का सुहाग, बहू से झगड़ा करने को रोक रहा था पिता

कैसे पेश आया हादसा?

फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि जिस जगह पर ये हादसा हुआ है-वहां क्रैश बैरियर नहीं लगे हुए हैं। अगर क्रैश बैरियर लगे होते तो शायद ये हादसा ना पेश आता। घटना को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख