#अपराध

May 25, 2025

हिमाचल : चरस की डील करने निकले थे दो यार- पुलिस को देखकर एक हुआ नौ दो ग्यारह- दूसरा अरेस्ट

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम

शेयर करें:

Charas Smuggler

मंडी। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सामने आया है- यहां पुलिस टीम ने दो आरोपियों से चरस का जखीरा बरामद किया है।

चरस का जखीरा बरामद

पुलिस टीम ने एक आरोपी को तो मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मगर दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें : देश में मानसून की दस्तक- हिमाचल में मई महीने में फटा बादल, क्या बड़ी अनहोनी की चेतावनी ?

पुलिस टीम ने लगाया नाका

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने बसाधार जंगल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस टीम ने एक ऑल्टो कार को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर कार सावर दोनों लोगों के चेहरे का रंग उड़ गया।

1.502 किलोग्राम चरस बरामद

पुलिस टीम ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली- तो कार में से पुलिस टीम को 1.502 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क किनारे पेशाब कर रहा था व्यक्ति, बैल ने सींग पर उठाकर पटका; मची चीख-पुकार

आरोपी को तलाश रही पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने हिम्मत राम को गिरफ्तार कर लिया है- जो कि मंडी के सियुन गांव का रहने वाला है। पुलिस टीम द्वारा दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों  के खिलाफ NDPS की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगमाी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बढ़ रहा नशे का कारोबार

गौरतलब है कि, हिमाचल प्रदेश, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, आज नशे के बढ़ते कारोबार की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। राज्य में बढ़ती ड्रग तस्करी और नशे की लत युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना रही है। खासकर चरस और सिंथेटिक ड्रग्स जैसे मादक पदार्थों का उत्पादन और व्यापार बढ़ रहा है, जो न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पहुंच बना चुका है। स्थानीय तस्करों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले अपराधी भी इस अवैध कारोबार में लिप्त पाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सावधान! हिमाचल में मानसून से पहले तबाही : नाले में गाड़ियां बही, ऑरेंट अलर्ट पर 10 जिले

कई तस्कर हो रहे गिरफ्तार

हिमाचल पुलिस लगातार इस चुनौती से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रही है और बाहरी तस्करों को भी गिरफ्तार कर रही है। हिमाचल प्रदेश की सीमाएं पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों से लगती हैं, जहां से ड्रग्स की आपूर्ति हो रही है। बाहरी तस्कर चरस, हेरोइन, अफीम और सिंथेटिक ड्रग्स हिमाचल लाकर बेच रहे हैं, जिससे राज्य के युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। कुल्लू, मंडी, शिमला और कांगड़ा जिलों में नशा तस्करी के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख