#विविध

May 25, 2025

देश में मानसून की दस्तक- हिमाचल में मई महीने में फटा बादल, क्या बड़ी अनहोनी की चेतावनी ?

IMD ने 16 राज्यों में जारी किए अलर्ट

शेयर करें:

cloudburst shimla

शिमला। हिमाचल से लेकर केरल और दिल्ली से मुंबई तक बादलों ने कहर बरपाया है। शिमला के रामपुर उपमंडल में बादल फटने की घटना ने मानसून से पहले ही राज्य को हिला दिया है। जगातखाना क्षेत्र में नाले उफान पर हैं और कई वाहनों के बहने की आशंका है। वहीं देश के कई बड़े शहरों में बारिश ने यातायात, बिजली और रोजमर्रा की जिंदगी को थाम दिया है।

केरल में मानसून की दस्तक

वहीं देश के अन्य राज्य में भी मौसम ने कहर मचाया है। बता दें कि केरल में इस साल समय से पहले मानसून की एंट्री हो चुकी है। कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट जबकि 12 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : सावधान! हिमाचल में मानसून से पहले तबाही : नाले में गाड़ियां बही, ऑरेंट अलर्ट पर 10 जिले

11 जिले अलर्ट पर

भारी बारिश से फसलें बर्बाद, घरों को नुकसान और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। सोमवार को 11 जिलों में रेड और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिससे राज्य में हाई अलर्ट की स्थिति है।

हिमाचल में अलर्ट पर प्रशासन

हिमाचल में शनिवार शाम से ही तेज बारिश जारी है। रामपुर के पास बादल फटने के बाद स्थानीय प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट पर रखा है। IMD ने 27 और 28 मई को राज्य के सभी 12 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 25 और 26 मई को सिरमौर, सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है।

 

यह भी पढ़ें : SP गांधी का आरोप, विमल नेगी मामले में DGP ने कोर्ट में पेश किया झूठा शपथ पत्र,प्रभावित की जांच

दिल्ली-मुंबई में भी पानी-पानी

राजधानी दिल्ली और मुंबई समेत कई बड़े शहरों में तेज बारिश के कारण यातायात ठप, जलभराव और बिजली कटौती की स्थिति बनी हुई है। IMD ने समुद्र से सटे राज्यों में लोगों को समुद्र किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

मौसम ने बढ़ाई चिंता

अब सवाल यह है कि क्या राज्य सरकारें, जिला प्रशासन और आम जनता मौसम के इस बदले हुए रूप के लिए तैयार हैं? क्या हम केवल चेतावनी जारी कर चुप बैठ जाएंगे या जमीनी स्तर पर आपदा प्रबंधन को एक्टिव किया जाएगा? वहीं हिमाचल में मई महीने में बादल फटना ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी समस्याओं को उजागर करता है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख