राजनीति

#अपराध

August 23, 2026

हिमाचल में दो लड़कियों का अ*पहरण ! थाने पहुंचे माता-पिता बोले- कोई भगा ले गया हमारी बेटियां

भरमौर में पिता ने दर्ज करवाई शिकायत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो लड़कियों के अपहरण के मामले सामने आए हैं। इनमें एक लड़की नाबालिग बताई जा रही है। 

भरमौर में पिता ने दर्ज करवाई शिकायत

पहला मामला भरमौर थाना क्षेत्र का है। यहां एक पिता ने पुलिस थाना भरमौर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई है और उन्हें शक है कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसका अपहरण किया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया और लड़की की तलाश शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, गहनों समेत एक लाख की नकदी पर किया हाथ साफ

 

पुलिस अब लड़की के बारे में जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह आखिरी बार कहां देखी गई थी। साथ ही, पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

चुवाड़ी में भी बेटी के अगवा होने की शिकायत

दूसरा मामला चुवाड़ी थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अगवा कर लिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस लड़की की तलाश के साथ-साथ उसे अगवा करने वाले व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के मंदिरों में बरसा करोड़ों का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 419 करोड़; बाबा बालक नाथ टॉप पर

 

इस मामले में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के अलावा उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।

दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी

चंबा के SP विजय कुमार सकलानी ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भरमौर और चुवाड़ी में लड़कियों के अपहरण से जुड़े मामले दर्ज हुए हैं और दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस लड़कियों को सुरक्षित तलाशने और मामलों से जुड़े आरोपियों तक पहुंचने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- मणिमहेश जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रात को यात्रा बैन, 1000 से ज्यादा जवान संभालेंगे मोर्चा

फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि लड़कियां किन परिस्थितियों में लापता हुईं और उन्हें कहां ले जाया गया। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो पाएगी।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख