#अपराध

February 19, 2026

चंबा केस में खुलासा : शराब पीकर करता था पत्नी से झगड़ा- सनक में किया म.र्डर, फिर तोड़ा दम

मां-बाप की मौत के बाद 16 साल का बेटा अकेला

शेयर करें:

domestic violence

चंबा। हिमाचल प्रदेश में शराब अब सिर्फ एक नशा नहीं रही, ब्लकि कई परिवारों के लिए अभिशाप बन गई है। कभी घरेलू कलह,कभी हिंसा और कभी आत्महत्या- प्रदेश में नशे की लत ने न जाने कितने ही घरों की नींव को हिला दिया है। चंबा में बीते रोज सामने आई एक घटना भी इसी कड़वी सच्चाई को उजागर करती है, जहां एक परिवर हमेशा के लिए खत्म हो गया और 16 साल का एक बच्चा जिंदगी के सबसे कठिन मोड़ पर अकेला खड़ा है। 

पति ने किया पत्नी का मर्डर- फिर लगाई फांसी

यह दर्दनाक मामला चंबा जिले के विकास खंड मैहला की लोथल पंचायत का है। यहां एक मानसिक रूप से परेशान और शराब का आदी व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस दोहरे कांड से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें:  हिमाचल: कलयुगी मां की क्रूरता- पोटली में बांध नवजात को मिट्टी में दफनाया, कुत्तों ने खोला राज

भतीजे ने देखा दिल दहला देने वाला दृश्य

मृतक सरवन कुमार का भतीजा जब सुबह गोशाला की ओर जा रहा था, तो उसने आंगन में पेड़ से अपने ताया को फंदे पर लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया। जब उसने घर के भीतर झांककर देखा, तो रसोईघर में उसकी ताई अंजू देवी का खून से लथपथ शव पड़ा था। हत्या में इस्तेमाल किया गया दराट भी मौके पर ही मिला।

 

यह भी पढ़ें:  CM सुक्खू आज जम्मू -कश्मीर जाएंगे: उमर अब्दुल्ला से होगी विशेष चर्चा, मिलकर बनाएंगे केंद्र पर दबाव

नशा, तनाव और घरेलू हिंसा से जुड़ा है मामला

परिजनों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई सुभाष कुमार ने पुलिस को बताया कि सरवन कुमार लंबे समय से मानसिक तनाव में था और अत्यधिक शराब पीने के कारण घर में अक्सर झगड़े करता था। इससे पहले भी वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन तब उसे बचा लिया गया था। मंगलवार रात जब घर में केवल पति-पत्नी मौजूद थे, तब यह खौफनाक वारदात हुई।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: प्रेमी कपल ने घर बुलाकर की युवक की ह.त्या- नहर में फेंका शव, मिली उम्रकैद की सजा

16 साल का बेटा रह गया अकेला

दंपती के तीन बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि 16 वर्षीय बेटा घटना के समय घर पर नहीं था। वह किसी काम से रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। सुबह जब वह घर लौटा और माता-पिता दोनों की मौत की खबर मिली, तो वह पूरी तरह टूट गया। एक ही रात में उसका पूरा संसार उजड़ गया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल राज्यसभा चुनाव : बाहरी बनाम लोकल फिर बना मुद्दा, कांग्रेस के सामने चुनौती- BJP भी...

पुलिस जांच में जुटी

मामले की पुष्टि करते हुए चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत होता है। पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख