#अपराध
July 4, 2026
हिमाचल: गुरुग्राम से लौट रहा युवक लापता, पिछले 6 दिनों से फोन भी बंद- परिवार ने मांगी मदद
गुरुग्राम से घर लौटते समय हुआ लापता
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले स्थित चुवाड़ी क्षेत्र से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक पिछले छह दिनों से लापता है, जिससे उसके परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।
लापता युवक की पहचान ललित शर्मा निवासी पंचायत अवांह, उपमंडल चुवाड़ी, जिला चंबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ललित शर्मा हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। 27 जून को वह ट्रेन के माध्यम से अपने घर के लिए निकला था, लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा।
यह भी पढ़ें : मनीषा मित्तल केस : आरोपी भाई को लेकर हिमाचल पुहंची पुलिस, दोस्त संग रची थी ह*त्या की साजिश
परिजनों के अनुसार, ललित शर्मा का पिछले छह दिनों से कोई सुराग नहीं मिला है। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार बेहद परेशान और चिंतित है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: टैंकर की टक्कर से उछलकर बस से जा टकराया व्यक्ति, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को ललित शर्मा कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें:
7018666378
9816308257
9857311051
परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है, ताकि लापता युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।