#अपराध

April 25, 2025

चंबा के बाद हमीरपुर DC ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दफ्तर खाली कराया 

मौके पर डॉग स्क्वॉड तैनात

शेयर करें:

Hamipur DC Office

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में चंबा के DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शुक्रवार को हमीरपुर के DC ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। ऐहतियात के तौर पर पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करवा लिया है। डॉग स्क्वॉड मौके पर है और पूरे दफ्तर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह किसी अनजान शख्स ने ईमेल पर DC ऑफिस को उड़ाने की धमकी दी। जैसे ही यह सूचना प्रशासन को मिली तो तुरंत अलट जारी कर परिसर को खाली करवा लिया गया। मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, साथ ही बम जैसी किसी संदिग्ध वस्तु को तलाशने के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस ने पूरे DC ऑफिस की सघन तलाशी का अभियान चलाया है।

यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: डीसी ऑफिस चंबा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाया भवन

DC हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि धमकी को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। गुरुवार को ही DC हमीरपुर ने दफ्तर की सुरक्षा को पुख्ता करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को आए धमकी भरे ई-मेल के बाद अब इस मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

चंबा DC ऑफिस को मिली थी धमकी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 28 लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद अब चंबा जिला उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उपायुक्त कार्यालय को यह धमकी ई मेल के माध्यम से दी गई है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। धमकी की ई मेल मिलने के बाद एहतियात के तौर पर उपायुक्त कार्यालय को खाली करवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चेहरा कुचलकर जंगल में फेंकी महिला, सबूत मिटाने की कोशिश- तीन हुए अरेस्ट

ई मेल से के माध्यम से दी धमकी

बता दें कि चंबा जिला उपायुक्त को यह धमकी भरी ई मेल बीते रोज 24 अप्रैल को मिली थी। जिसमें DC कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और आनन फानन में DC कार्यालय को खाली करवा दिया गया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख