#अपराध

June 25, 2025

हिमाचल : जेल से फरार कैदी ने घर में घुसकर किया कांड- बुजुर्ग पर चलाई गो*ली; फिर हुआ गायब

नाबालिग पीड़िता का दादा बना निशाना, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

शेयर करें:

chamba firing

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक फरार कैदी ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर गोली चला दी। यह वारदात मंगलवार देर रात हुई और हमले का शिकार बना बुजुर्ग नाबालिग पीड़िता का दादा बताया जा रहा है। 

बुजुर्ग को मारी गोली

जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद बुजुर्ग को परिजनों ने तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। मई महीने के अंतिम सप्ताह से लापता चल रहे इस कैदी को अभी तक पुलिस नहीं खोज पाई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, आज 7 जिलों में बरसेगी आफत; सावधान रहें लोग

जेल से फरार था आरोपी

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि आरोपी पहले से जेल से फरार था। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, तुरंत टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। एसपी ने दावा किया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़ित परिवार में डर का माहौल

बुजुर्ग पर हमला उस वक्त हुआ जब वह अपने घर में मौजूद थे। आरोपी देर रात अचानक घर में घुसा और निशाना बनाकर गोली चला दी। यह भी आशंका जताई जा रही है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश या बदले की भावना से किया गया है, क्योंकि पीड़ित बुजुर्ग उस नाबालिग लड़की के दादा हैं, जिससे जुड़ा कोई आपराधिक मामला आरोपी से जुड़ा हो सकता है।

कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर हिमाचल की जेल सुरक्षा व्यवस्था और फरार अपराधियों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैदी आखिर कैसे फरार हुआ और फिर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल हो गया, यह पुलिस और जेल प्रशासन दोनों के लिए बड़ा सवाल है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ FIR- गरीब बोलकर उड़ाया था मजाक, सोशल मीडिया पर भारी रोष

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करें। आरोपी को पकड़ने के लिए चंबा और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख