#अपराध

August 14, 2026

हिमाचल : कैफे के पास 3 पंजाबी अरेस्ट, कार के हेंड रेस्ट में भरा था दो अलग तरह का नशा

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 20 से 22 साल है

शेयर करें:

cafe chitta suppliers smugglers himachal police theog shimla

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। ठियोग पुलिस ने बाईपास रोड पर कार्रवाई करते हुए एक कार से चिट्टा (हेरोइन) और अफीम की खेप बराम की है।

हिमाचल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध वाहन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की जा सकती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बाईपास रोड ठियोग में ठियोग कैफे के समीप निगरानी बढ़ाई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में यहां 15 नहीं 16 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न, क्या है वजह- जानें

कार के हेंड रेस्ट में भरा था नशा

इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान स्वतंत्र गवाहों को भी मौके पर शामिल किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिक्की के ऊपर रखे हैंड रेस्ट के अंदर दो पारदर्शी प्लास्टिक के लिफाफे मिले।

दो अलग तरह का नशा बरामद

पुलिस ने जब इन लिफाफों की जांच की तो एक में 20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और दूसरे में 135 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति भवन तक पहुंची हिमाचली नाटी की गूंज : डॉ. हाब्बी को मिला बड़ा सम्मान

मामले में पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 111/2026 दर्ज किया गया है। यह मामला बीती 13 अगस्त को दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18, 21 और 29 के तहत कार्रवाई की है।

आरोपियों की पहचान

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों युवक लुधियाना, पंजाब के रहने वाले बताए गए हैं। आरोपियों की पहचान-

  • चरणजीत सिंह (20)
  • जसकरण सिंह (21)
  • विक्रम सिंह (22)

यह भी पढ़ें- हिमाचल में सरकारी अस्पताल के बुरे हाल : एक बेड पर 3-3 मरीज, तीमारदार परेशान

सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

मामला केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी तक सीमित नहीं है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास चिट्टा और अफीम कहां से पहुंची थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। जांच टीम आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे के स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

आरोपियों के संपर्क में कौन-कौन?

इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं। बरामद नशीले पदार्थों की मात्रा और दोनों तरह के मादक पदार्थों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस मामले से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में फौजी ढेर सारे चिट्टे संग गिरफ्तार : पिता भी कर चुके हैं पुलिस में नौकरी

पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी

शिमला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ठियोग में हुई इस कार्रवाई को भी इसी अभियान का हिस्सा बताया गया है। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी और इनके कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच में जुटी पुलिस टीम

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई आरोपियों से पूछताछ तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद नशीले पदार्थों को ठियोग तक किस माध्यम से लाया गया और इस नेटवर्क में अन्य लोगों की क्या भूमिका है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख