#अपराध

August 14, 2026

हिमाचल में फौजी ढेर सारे चिट्टे संग गिरफ्तार : पिता भी कर चुके हैं पुलिस में नौकरी

तेज बारिश में चिट्टा लेकर जा रहा था फौजी

शेयर करें:

Himachal Pradesh

मंडी। पुलिस जहां लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही है और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से सामने आया एक मामला हैरान करने वाला है। यहां पुलिस ने चिट्टा तस्करी के आरोप में एक फौजी को ढेर सारे चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। 

काफी समय से आरोपी पर थी पुलिस की नजर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी-पठानकोट हाईवे पर पधर से सामने आया है। यहां पर पुलिस आरोपी की गतिविधियों पर पिछले काफी समय से नजर रखी जा रही थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : चढ़ाई पर फंसी कार नाले में गिरी- धक्का देने उतरी पत्नी के सामने पति की मौ**त

वीरवार देर रात पुलिस टीम ने उसे पधर के पास रोककर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चिट्टा मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे पधर थाने ले जाया गया। इसके बाद उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस पता लगा रही चिट्टा कहां से आया

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी और चिट्टा बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आसमान से आफत का अलर्ट, पहाड़ों पर मंडरा रहा खतरा; 19 अगस्त तक भारी बारिश

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाना था। पूछताछ के आधार पर पुलिस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

आरोपी के पिता रह चुके हैं हिमाचल पुलिस में

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सैनिक के पिता हिमाचल पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जांच के दौरान अगर किसी और व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस चिट्टे के स्रोत और इससे जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : खराब मौसम में भूकंप, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह चिट्टा किससे खरीदता था और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ चिट्टा सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

कार में चिट्टा लेकर जा रहा था युवक

वहीं दूसरा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबर: HP-01D-6868) को तलाशी के लिए रोका। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आसमान से आफत का अलर्ट, पहाड़ों पर मंडरा रहा खतरा; 19 अगस्त तक भारी बारिश

जांच के दौरान औरोपियों के कब्जे से 6.62 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ और कार को अपने कब्जे में लेकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पालमपुर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और इनकी पहचान राम सिंह (उम्र 32 वर्ष) निवासी गांव कंड, डाकघर ग्वाल टिक्कर, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा।निवासी गांव व डाकघर राजेहड़, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

भवारना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उनके पास इतनी बड़ी मात्रा में नशे की खेप कहां से पहुंची थी और इसे कांगड़ा जिले में किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख