राजनीति

#अपराध

March 26, 2025

हिमाचल : भाई-बहन पर बेलचा लेकर टूट पड़े चार लोग- बेचारों का ये हाल कर दिया

बदसलूकी करने के बाद मौके से फरार हुए चारों लोग

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से मारपीट का एक मामला सामने आया है। यहां चुराह स्थित शौल गांव में कुछ लोगों ने भाई-बहन पर बेलचे से हमला कर दिया है। इस हमले में दोनों भाई-बहन लहूलहुान हो गए हैं। इस घटना के बाद गांव में मौहाल तनावपूर्ण बना हुआ है।

भाई-बहन पर बेलचे से हमला

पीड़ितों ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते चार लोगों ने भाई-बहन पर बेलचे से हमला कर दिया। घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को उड़ाया, ऑफिस से खाना लेने घर जा रहा था अभागा

काम से जा रहे थे दोनों

पीड़ित सुनील और भावना ने पुलिस को बताया कि बीते कल देर शाम वो दोनों किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान गांव के चार लोगों ने उनका रास्ता रोक दिया और उन्हें वहां से वापस लौटने को कहा। इसी बीच जब दोनों ने उनकी बात का विरोध किया तो उन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

मारपीट कर किया लहूलुहान

ऐसे में जब वो दोनों भाई-बहन रास्ते में आगे बढ़ गए। इतने में चारों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इसी बीच एक व्यक्ति ने सुनील पर बेलचे से हमला कर उसे लहूलहुान कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने भावना पर भी हमला किया। इस हमले में सुनील को माथे पर गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मां की ममता शर्मसार, बिन कपड़े बावड़ी के पास मिली नवजात बच्ची

आरोपियों की पहचान

सुनील ने बताया कि शोर सुनकर जैसे ही स्थानीय लोग इकट्ठे हुए- वैसे ही चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की पहचान-

  • सुरेंद्र कुमार
  • देशराज
  • भीखा राम
  • भागदेई

चारों आरोपी मौके से फरार

मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि दोनों गुटों में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों घायलों का नागरिक अस्पताल तीसा में मेडिकल करवा लिया गया है। अभी चारों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख