#अपराध

April 5, 2026

BJP दफ्तर में धमाका : पुलिस ने गिरफ्तार किया हिमाचल का युवक, ISI से भी जुड़े हैं तार

संगठित तरीके से कर रहे थे काम- नेटवर्क खंगाल रही जांच एजेंसियां

शेयर करें:

bjp office chandigarh 5 boys arrested himachal punjab isi connection police

शिमला/चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

BJP दफ्तर में धमाका

आरोपियो में एक युवक हिमाचल के शिमला का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड, 30 बोर जिगाना पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।  जिससे इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

Chandigarh BJP Office

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज से अगले एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी AMBULANCE...मरीजों को होगी परेशानी

पुलिस ने गिरफ्तार किया हिमाचल का युवक

इस मामले की सबसे चौंकाने वाली कड़ी हिमाचल प्रदेश से जुड़ी सामने आई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हिमाचल का युवक इस नेटवर्क से कब और कैसे जुड़ा। क्या हिमाचल से अन्य लोग भी इस मॉड्यूल का हिस्सा हैं।

 

Chandigarh BJP Office

ISI से जुड़े हैं तार

पंजाब के DGP गौरव यादव के अनुसार, शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार सीधे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े पाए गए हैं। इतना ही नहीं, इस पूरे ऑपरेशन को विदेश में बैठे हैंडलर नियंत्रित कर रहे थे- जिनके ठिकाने पुर्तगाल और जर्मनी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने दिया बड़ा झटका : अब राशन डिपुओं पर 10 रुपये महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल

संगठित तरीके से हो रहा था काम

यह मॉड्यूल बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था। इसमें अलग-अलग स्तर पर ‘कट-आउट’ और सब-हैंडलर बनाए गए थे- ताकि असली साजिशकर्ताओं तक पहुंचना मुश्किल हो सके।

 

Chandigarh BJP Office

कैसे ट्रांसपोर्ट किए विस्फोटक?

AIG स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल SSOC दीपक पारिक के मुताबिक, आरोपियों ने हथियारों और विस्फोटकों की खेप को कई चरणों में ट्रांसपोर्ट किया। यह खेप अलग-अलग लोगों के जरिए आगे बढ़ाई गई- ताकि किसी एक कड़ी के पकड़े जाने पर पूरा नेटवर्क उजागर न हो।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिल्ली के युवकों की गुंडागर्दी : बीच सड़क व्यक्ति के सिर पर तानी पिस्तौ*ल

किसने रची साजिश और क्यों?

आखिरकार यही हथियार हमले को अंजाम देने वालों तक पहुंचे। जांच में सामने आया है कि पुर्तगाल में बैठे हैंडलर बलजोत सिंह उर्फ जोत के निर्देशों पर आरोपियों ने आपसी तालमेल से पूरी साजिश रची।

 

Chandigarh BJP Office

दो मुख्य आरोपी फरार

पुलिस ने इस मामले में SSOC, SBS नगर थाने में FIR दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1)(2) और BNS की धारा 61(2) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, हमले में शामिल दो मुख्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है- जो फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने दिया बड़ा झटका : अब राशन डिपुओं पर 10 रुपये महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल

आरोपियों की पहचान 

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से एक शिमला से है और बाकी के चार पंजाब से संबंध रखते हैं। आरोपियों की पहचान-

  • रूबल चौहान निवासी ठाणा गांव, शिमला
  • मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा निवासी धूरी, संगरूर
  • बलविंदर लाल उर्फ शम्मी निवासी माजरी गांव, SBS नगर
  • जसवीर सिंह उर्फ जस्सी निवासी भरापुर गांव, SBS नगर
  • चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी निवासी सुजावलपुर गांव, SBS नगर

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिल्ली के युवकों की गुंडागर्दी : बीच सड़क व्यक्ति के सिर पर तानी पिस्तौ*ल

पूरे नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा

पुलिस टीम इन सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है- ताकि पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके। पुलिस का दावा है कि इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर न केवल इस हमले की साजिश को बेनकाब किया गया है, बल्कि भविष्य में होने वाली कई संभावित आतंकी घटनाओं को भी समय रहते रोका गया है।

 

फिलहाल, जांच एजेंसियां हथियारों की सप्लाई चेन, विदेशी कनेक्शन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान में जुटी हैं- ताकि इस पूरे षड्यंत्र को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख