#अपराध
July 25, 2025
हिमाचल: कॉलेज छात्रा से बाइक सवार युवकों ने कर दी नीचता, बेटियों का घर से निकलना....
बेटियों को स्कूल कॉलेज भेजने से डर रहे अभिभावक पुलिस से की अपील
शेयर करें:

नाहन। हिमाचल प्रदेश के शांत माने जाने वाले शहर नाहन में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घर से कॉलेज के लिए निकली एक कॉलेज छात्रा के साथ रास्ते में मलचले युवकों द्वारा की गई नीच हरकतों ने लोगों और खास कर बेटियों के अभिभावकों को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद अभिभावकों के मन में डर का माहौल बन गया है।
दरअसल नाहन शहर स्थित पीजी कॉलेज की एक छात्रा जब सुबह अपने कॉलेज जा रही थी, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और छात्रा से अश्लील हरकतें करने लगे। युवकों ने हेलमेट पहन रखे थे, जिससे उनकी पहचान कर पाना संभव नहीं हो पाया। छात्रा ने साहस दिखाते हुए तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें : हिमकेयर योजना का लाभ ले रहे सरकारी कर्मियों पेंशनरों पर गिरेगी गाज, सुक्खू सरकार ने दिए निर्देश
पुलिस को सौंपी शिकायत में छात्रा ने बताया कि जब वह कॉलेज जा रही थी, तभी बाइक पर कुछ युवक वहां पहुंचे और उसे गलत तरीके से छूने लगे। छात्रा के अनुसार इन युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। जिससे वह सहम गई थी। छात्रा ने बताया कि बाइक पर सवार युवकों ने हेलमेट पहन रखे थे, जिसके चलते वह उनका चेहरा नहीं देख पाई।
पुलिस अधीक्षक एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत मिलते ही संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आसपास के इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : पंजाब की महिला ने हिमाचल में बिछाया था नशे का जाल, दो युवकों सहित हुई अरेस्ट
इस घटना के बाद शहर में भय और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई की गति धीमी रही है। खासकर अभिभावकों की चिंता अब और बढ़ गई है। कई माता-पिता अब अपनी बेटियों को कॉलेज या ट्यूशन भेजने से हिचक रहे हैं। एक स्थानीय महिला ने कहा कि हमारे लिए शिक्षा जरूरी है, लेकिन सुरक्षा उससे भी जरूरी है। अगर सड़क पर ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो हम उन्हें कैसे अकेले भेजें।
यह भी पढें: हिमाचल के होटल में बेची जा रही थी लड़कियां- ग्राहक बनकर घुसी पुलिस, शराब और सौदे की कॉपी बरामद
स्थानीय समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए, खासकर स्कूल.कॉलेज के समय में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हमारी बेटियां वास्तव में सुरक्षित हैं। क्या स्कूल.कॉलेज तक का रास्ता उनके लिए सुरक्षित है। समाज को न सिर्फ कानून का पालन करने की ज़रूरत है, बल्कि मानसिकता में बदलाव लाने की भी आवश्यकता है।