#अपराध

April 5, 2026

हिमाचल: सड़क हा..दसे ने बुझा दिया घर का चिराग, चार दिन बाद टूटी सांसों की डोर; सदमें में परिवार

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ था बाइक सवार युवक

शेयर करें:

bike accident hamirpur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में एक सड़क ने एक परिवार का उजाला छीन लिया। चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद आखिरकार कार्तिक धीमान जिंदगी की लड़ाई हार गया। पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

बुझ गया घर का चिराग

हमीरपुर जिला के लाहड़ गांव निवासी कार्तिक धीमान अपने परिवार की उम्मीदों का सहारा था, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में मातम छा गया। पीजीआई में उपचार के दौरान परिवार बेटे के ठीक होने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन किस्मत को कई और ही मंजूर था और चार दिन बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: लड़कों को घर बुलाकर नशा बेचती थी शीतल, पुलिस ने साथी संग दबोची; चिट्टा भी मिला

चार दिन तक मौत से जंग

जानकारी के अनुसार गत मंगलवार देर रात भि़ड़ा क्षेत्र में कार्तिक अपनी बाइक पर जा रहा था, तभी वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां चार दिन तक उसने जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने बदल दिया BJP की इस योजना का नाम, 'इंदिरा गांधी' से जोड़ा; बीमा राशि 25 हजार की

हादसे के बाद चालक फरार

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया। हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान वाहन की पहचान कर उसे जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कार्तिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। पुलिस टीम इस प्रक्रिया को पूरा कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। एएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख