#अपराध

June 5, 2025

हिमाचल: 5 लाख रुपए दो.. नहीं तो जाएगी जा*न, अज्ञात शख्स ने फोन कर व्यापारी से मांगी फिरौती

अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर दी धमकी

शेयर करें:

Una ransom call

ऊना। शांत और सुरक्षित माने जाने वाले हिमाचल प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा मामला ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा से सामने आया है, जहां एक स्थानीय व्यापारी को अज्ञात व्यक्ति ने 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना न सिर्फ सनसनीखेज है, बल्कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

रात को मोबाइल पर फोन कर मांगी फिरौती

व्यापारी विनोद कुमार उर्फ सैंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दस दिन पहले देर रात उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने सीधे 5 लाख रुपए की मांग की और धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो उसकी जान खतरे में है। इस धमकी से घबराए व्यापारी ने तुरंत बंगाणा थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

 

यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामला: SP संजीव गांधी को हाईकोर्ट से राहत, सुक्खू सरकार सहित इन्हें जारी किया नोटिस

पुलिस कर रही मामले की जांच

ऊना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। कॉल की लोकेशन ट्रेस करने और आरोपी की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : पर्ची फीस पर सीएम सुक्खू का यू टर्न, बोले- हमने नहीं थोपा, फिर कहां से आया आइडिया? जानें

प्रदेश में बढ़ने लगी आपराधिक घटनाएं

इस घटना ने प्रदेश में व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हाल के महीनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से धमकी, ठगी, साइबर क्राइम और हिंसा के मामलों में इजाफा हुआ है। हिमाचल में बढ़ते अपराध प्रदेश की शांत छवि को धूमिल कर रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख