#अपराध
August 29, 2026
हिमाचल: मां के साथ पार्क में सैर करने निकली युवती के साथ मनचले युवक ने कर दी नीच हरकत
बेटियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल, परिवार के साथ भी सुरक्षित नहीं बेटियां
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। 'देवभूमि' के नाम से पहचाने जाने वाले राज्य में अब तो कई मनचले युवक परिवार के साथ जा रही बेटियों के साथ भी गंदी हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला मंडी जिला से सामने आया है, जिसने बेटियों की सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां मां के साथ पार्क घूमने गई बेटी से एक मनचले युवक ने नीच हरकत कर दी, जिससे पूरे इलाके में रोष और सनसनी फैल गई है।
यह घटना मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल स्थित सलाह क्षेत्र की है। रोजाना की तरह एक युवती वीरवार रात करीब 9 बजे अपनी मां के साथ सैर के लिए निकली थी। दोनों जवाहर पार्क के पास पहुंची ही थीं कि पीछे से आए एक अज्ञात सिरफिरे युवक ने सरेराह युवती के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ कर दी। मां और बेटी ने जब तुरंत हिम्मत दिखाते हुए उस मनचले को टोका और उसका विरोध किया, तो पकड़ाए जाने के डर से वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गया।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने इन पेंशनरों को दी बड़ी राहत: जारी किए 20 करोड़; 2 दिन बाद खाते में आएगा एरियर
जानकारी के मुताबिक, वीरवार रात करीब 9 बजे युवती अपनी मां के साथ सैर करने के लिए निकली थी। जवाहर पार्क के बाहर पहुंचने के दौरान पीछे से एक युवक आया और उसने युवती के साथ कथित तौर पर अशोभनीय हरकत की। युवती और उसकी मां ने जब युवक को रोककर उससे इस हरकत के बारे में पूछा तो वह जवाब देने के बजाय वहां से भाग गया। शिकायत के अनुसार, युवक पहले डिलीवरी स्टोर के सामने से होते हुए ग्राउंड की तरफ भागा और इसके बाद डीएवी स्कूल की दिशा में निकल गया। घटना के बाद युवती और उसका परिवार पुलिस के पास पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत की।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब ऑनलाइन आएगा पानी का बिल, गांवों में भी होगी वसूली; दूरदराज इलाकों को ही छूट
शिकायत में युवती ने संदिग्ध युवक के हुलिए से जुड़ी जानकारी भी पुलिस को दी है। उसके अनुसार युवक ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी और उसके पास एक बैग था। परिवार को उम्मीद है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्ध युवक की पहचान में मदद मिल सकती है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच करने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में जल्द होगी 300 डॉक्टरों और 200 नर्सों की भर्ती, अस्पतालों में सीधे मिलेगी तैनाती
जवाहर पार्क और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे इस मामले की जांच में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। शिकायत के अनुसार युवक के घटनास्थल तक पहुंचने और वहां से भागने की गतिविधियां कैमरों में कैद होने की संभावना है। पुलिस अब शिकायत में बताए गए घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्ध युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: पैरापिट तोड़ ब्यास नदी में गिरी सब्जियों से भरी बोलेरो, चालक का कोई सुराग नहीं
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि घटना में शामिल युवक कौन था और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।