#अपराध

March 16, 2026

हिमाचल की मर्यादा तार-तार: झील किनारे लाज शर्म भूले युवक-युवती; गं.दी हरकतों का वीडियो वायरल

किसी शख्स ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, लोगों में भारी रोष

शेयर करें:

Mandi Crime News

सुंदरनगर (मंडी)। देवभूमि कहा जाने वाला हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ.साथ उच्च नैतिक मूल्यों और संस्कारों के लिए भी प्रसिद्ध रहा है। यहां की हवा में पवित्रता और मिट्टी में सौहार्द घुला हुआ है। लेकिन, मंडी जिले के सुंदरनगर से सामने आई एक घटना ने इस छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम अपने संस्कारों और सामाजिक मूल्यों को खोते जा रहे हैं।

 

दरअसल सुंदरनगर स्थित बीएसएल जलाशय के किनारे एक युवक और युवती की आपत्तिजनक हरकतों का दृश्य इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया यह दृश्य तेजी से लोगों तक पहुंच गयाए जिसके बाद स्थानीय समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है।

पर्यटन स्थल पर हुई घटना से लोगों में रोष

सुंदरनगर का यह जलाशय क्षेत्र प्रकृति की सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगए परिवार और पर्यटक सैर.सपाटे के लिए पहुंचते हैं। इसी स्थान पर एक युवक और युवती द्वारा सार्वजनिक स्थल पर मर्यादाओं के विपरीत व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है।

 

यह भी पढ़ें : स्मार्ट मीटर के बाद अब सुक्खू सरकार बढ़ाएगी बिजली बिल! महंगी दरों का नया प्रारूप तैयार

वाहन की आड़ में आपत्तिजनक हरकतें

बताया जा रहा है कि जलाशय के किनारे एक मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिस पर हेलमेट रखा हुआ था। उसी वाहन के पीछे युवक और युवती बैठे थे और आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे। इस घटना का दृश्य सामने आने के बाद लोगों ने इसे सार्वजनिक स्थानों की मर्यादा के खिलाफ बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां परिवार और बच्चे घूमने आते हैं, वहां इस तरह की गतिविधियां समाज के लिए गलत संदेश देती हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां ने फोन नहीं दिया तो 13 साल के बेटे ने दे दी जा.न, सदमे में परिवार

समाज में चिंता, अभिभावकों से अपील

घटना के सामने आने के बाद सुंदरनगर के कई सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों से न केवल क्षेत्र की छवि प्रभावित होती है, बल्कि युवाओं के बीच भी गलत उदाहरण स्थापित होता है। कई लोगों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें और उन्हें सामाजिक मर्यादा, संस्कार और जिम्मेदारी का महत्व समझाएं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आधी रात को घर में हुआ धमाका, लपटों में फंसी बुजुर्ग महिला- नहीं बच सकी

प्रशासन से कड़ी निगरानी की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भी इस मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि जलाशय क्षेत्र में अक्सर युवाओं की भीड़ रहती है, इसलिए यहां नियमित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है। लोगों का मानना है कि यदि समय.समय पर सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति बढ़ाई जाए तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का गजब कमाल : बिना नल कनेक्शन लगाए थमा दिया 8321 रुपये बिल- उठा बवाल

पुलिस ने लिया संज्ञान

मामले को लेकर भारत भूषण जो कि सुंदरनगर क्षेत्र के उप पुलिस अधीक्षक हैं, ने बताया कि उन्हें भी इस घटना की जानकारी लोगों के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और जलाशय तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध या अनुचित गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को देंए ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख