#अपराध
February 1, 2026
हिमाचल: दो माह पहले हुई थी शादी... नवविवाहिता ने खुद को दी ऐसी भ.यानक मौ*त, कांप गई रूह
नवविवाहिता ने बंद कमरे में अपनी छाती और पेट पर मारी कैंची
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से सामने आए एक मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक नवविवाहिता ने अपने आप को ऐसी भयानक मौत दी है, जिसे देख और सुन कर हर किसी की रूह कांप गई। नवविवाहिता की शादी मात्र दो माह पहले ही हुई थी। हाथों की महंदी का रंग उतरने से पहले ही इस नव विवाहिता ने खुद के पेट और छाती में चाकू और कैंची घोंप कर जान दे दी।
दरअसल मामला सोलन जिला के कसौली थाना क्षेत्र के तहत आती पुलिस चौकी कुठाड़ के मंडेसर पंचायत से सामने आया है। यहां के सनौगी गांव में एक नवविवाहिता की असामयिक मौत ने लोगों की रूह तक कांपा दी। महज दो महीने पहले ही वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने वाली महिला ने कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठा लिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है।
यह भी पढ़ें : अमेरिका में बंदी हिमाचल का युवक, 14 दिन बाद घर लौटा, शादी की खुशियां हुईं दोगुनी
जानकारी के अनुसार मृतका सुमन की शादी करीब दो माह पूर्व ही चतर सिंह के साथ हुई थी। शनिवार दोपहर अचानक हुए इस घटनाक्रम ने परिजनों और ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया। बताया जा रहा है कि सुमन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। इस दौरान उसने चाकू और कैंची से अपने पेट और छाती पर गई वार कर लिए, जिससे वह लहुलुहान हो गई।
सुमन के चीखने की आवाजें सुन कर उसका पति कमरे में पहुंचा तो अंदर का दृश्य देख कर दंग रह गया। उसने अपनी पत्नी के हाथों से नुकीले हथियार छीनने का प्रयास किया, लेकिन बदहवास पत्नी ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद सुमन गंभीर हालत में घर से बाहर निकली और कुछ ही दूरी पर गिर पड़ी, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगा का झटका: आज से महंगा हो गया LPG सिलेंडर, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
घटना की सूचना मिलते ही कुठाड़ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और परिजनों के बयान दर्ज किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुमन पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी और उसका इलाज भी चल रहा था। परिवार का मानना है कि उसकी मानसिक स्थिति ही इस दुखद फैसले की वजह हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की सच्चाई सामने आ सके।
यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका! 40 हजार करोड़ का हुआ नुकसान; नहीं मिली RDG
दो माह पहले जिस घर में शादी की खुशियां गूंजी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। हाथों की मेहंदी अभी पूरी तरह फीकी भी नहीं पड़ी थी कि एक नवविवाहिता की जिंदगी इस तरह खत्म हो जाएगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सोच का विषय बन गई है।