#अपराध

January 30, 2026

हिमाचल: मुस्लिम युवक ने 12 साल की बच्ची का किया अ*पहरण, दिल्ली पहुंचाने से पहले धरा

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से आरोपी के मंसूबों पर फेरा पानी

शेयर करें:

kidnaping News solan

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया हैए जहां 12 साल की नाबालिग बच्ची के अपहरण की साजिश को पुलिस ने वक्त रहते नाकाम कर दिया। आरोपी बच्ची को दिल्ली ले जाने की फिराक में थाए लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्क सूचना तंत्र के चलते दिल्ली सीमा से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

दाड़लाघाट से गायब हुई बच्ची

मामला दाड़लाघाट क्षेत्र का है] जहां नाबालिग बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने जब हर जगह तलाश के बाद बच्ची को नहीं पाया, तो तुरंत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू कर दी गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बर्फ के बीच बह रही नहर में मिला भ्रूण, गांव वालों का फूटा गुस्सा- मां को तलाश रही पुलिस

तकनीकी सर्विलांस से खुली साजिश

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र की मदद से पता लगाया कि बच्ची को एक प्रवासी युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बच्ची को दिल्ली ले जाने की कोशिश कर रहा था। हालात की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में घेराबंदी कर दी।

दिल्ली सीमा पर नाटकीय गिरफ्तारी

जैसे ही आरोपी बच्ची को लेकर दिल्ली सीमा की ओर बढ़ा, पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। इस दौरान स्थानीय संगठनों ने भी सूचना साझा कर पुलिस की मदद की। बच्ची को तुरंत सुरक्षित किया गया और चिकित्सकीय व कानूनी औपचारिकताओं के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो दोस्त : कार में ले जा रहे थे चरस का जखीरा, बड़े नेटवर्क का होगा खुलासा

बड़ी अनहोनी टली, पूछताछ जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बच्ची के साथ बड़ी अनहोनी हो सकती थी। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके संभावित नेटवर्क व मंशा की जांच चल रही है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को दिल्ली में अवैध गतिविधियों के लिए ले जाया जा सकता था।

सुरक्षा और सत्यापन पर उठे सवाल

घटना के बाद इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने बाहरी राज्यों से आने वाले कामगारों के सत्यापन की मांग तेज कर दी है। वहीं, पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा जा रहा है कि त्वरित कार्रवाई से एक मासूम की जान और भविष्य सुरक्षित हुआ।

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह ने पेश की सादगी की मिसाल, प्रशंसक के आग्रह पर फोटोग्राफर बनी बुशहर की रानी

पुलिस का संदेश: सतर्कता ही सुरक्षा

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। यह घटना एक बार फिर बताती है कि सतर्कता और तेज कार्रवाई से बड़ी वारदात को रोका जा सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख