#अपराध
February 23, 2026
हिमाचल: जड़ी-बूटियों की तलाश में जंगल गया था शख्स, 150 मीटर गहरी खाई में पड़ा मिला
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशकत के बाद निकाला श*व
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। खाई इतनी गहरी थी, कि व्यक्ति के शव को निकालने के लिए कड़ी मशकत करनी पड़ी। व्यक्ति की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह दर्दनाक हादसा ऊना जिला के भरवाई चिंतपूर्णी क्षेत्र में बीते रोज को हुआ था। बताया जा रहा है कि गांव बंदबख्शी कन्यारी तहसील अंब जिला ऊना का 40 वर्षीय व्यक्ति नंद लाल औषधीय जड़ी.बूटियां इकट्ठा करने के लिए रविवार को जंगल की तरफ गया था। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। व्यक्ति के शाम तक घर ना लौटने पर परिजनों में चिंता बढ़ने लगी। इसी बीच करीब सात बजे नंदलाल की पत्नी ने आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर पति के लापता होने की सूचना दी और मदद मांगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नालागढ़ ब्ला.स्ट केस में दो और आरोपी धरे, पि.स्तौल-कारतूस भी मिले; आ.तंकी संगठन से जुड़े तार
महिला की इस कॉल पर तुरंत चिंतपूर्णी पुलिस हरकत में आई और स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान दमकल विभाग की भी सहायता ली गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि व्यक्ति करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। दुर्गम क्षेत्र और अंधेरे के कारण बचाव कार्य में भारी दिक्कतें आईं। देर रात तक प्रयास जारी रहे, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल न होने के चलते रात करीब 11 बजे अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार चालक की लापरवाही से गिरा बाइक सवार, सामने से आ रही बस ने कुचला- हुई मौ.त
जिसके बाद आज सोमवार सुबह एक बार फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। लेकिन आज के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ इकाई की मदद ली। वहीं डीएसपी अंब अनिल पटियाल भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। करीब 11 बजे खाई के नीचे बने चेक डैम के कीचड़ भरे पानी से शव को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : रेहड़ी की आड़ में चला रहा था चिट्टे का धंधा, पुलिस ने बस अड्डे से दबोचा तस्कर
प्रारंभिक अनुमान है कि नंद लाल जड़ी.बूटियां इकट्ठा करते समय पैर फिसलने से खाई में जा गिरे। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है। गांव में शोक का माहौल है और परिजन बेसुध हालत में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।