राजनीति

#अपराध

June 2, 2025

हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई लेकर आ रहे दो पंजाबी युवक धरे, मिली सबसे बड़ी खेप

भदरोया बैरियर पर पकड़ी गई चिट्टे की सबसे बड़ी खेप

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Nurpur Police Chitta

नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक बड़ी खबर सामने आई है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस नूरपुर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नूरपुर पुलिस ने डमटाल क्षेत्र के भदरोया एक्साइज बैरियर के पास चिट्टे की अब तक की सबसे बड़ी खेप को पकड़ी है। इस नशे के साथ पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि कांगड़ा जिला में अब तक पकड़े गए चिट्टे में यह शायद सबसे बड़ी खेप हो सकती है।

नूरपुर पुलिस को मिली सफलता

मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला की नूरपुर पुलिस ने रविवार रात को भदरोया एक्साइज बैरियर पर नाका लगाया था। इसी दौरान एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। इस गाड़ी में दो लोग सवार थे। जब पुलिस ने इन लोगों की तलाशी ली तो पुलिस को इनके पास 103.07 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गर्लफ्रेंड करती थी ब्लैकमेल, तंग आकर अर्पित ने खत्म किया अपना जीवन- पॉकेट से मिला नोट

चिट्टे के साथ अमृतसर के दो युवक अरेस्ट

मामले की जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने अमृतसर के दो युवकों से 103.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की पहचान यादवेंद्र सिंह निवासी भैणी गुमानपुरा अमृतसर पंजाब और मलकियत सिंह निवासी तीर्थ रोड ढींगरा कॉलोनी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि चिट्टे की सप्लाई चेन और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे की लत ने खराब किए रिश्ते, मामी के गहने चोरी कर भांजा फरार- मामा पहुंचा थाने

तस्करी के नेटवर्क पर कड़ी नजर

एसपी अशोक रतन ने बताया कि यह इलाका पंजाब की सीमा से सटा हुआ है, जिसके चलते नशा तस्करी की घटनाएं अधिक होती जा रही हैं। हाल के महीनों में नूरपुर और डमटाल क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी के कई मामलों का खुलासा हुआ है, और कई तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। नूरपुर पुलिस इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही है और तकनीकी निगरानी के माध्यम से आरोपियों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेटा सिक्किम में शहीद, 8 साल पहले ही पहनी थी वर्दी- पत्नी बेसुध, आज लौटगी पार्थिव देह

जन सहयोग की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे और तस्करी से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ही नशे के इस खतरे को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख