राजनीति

#विविध

June 2, 2025

हिमाचल का बेटा सिक्किम में शहीद, 8 साल पहले ही पहनी थी वर्दी- पत्नी बेसुध, आज लौटगी पार्थिव देह

मनीष के परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Martyr Lance Naik Manish Kumar

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश को वीरों की भूमि कहा जाता है। सूबे के कई वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। ताजा मामला प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आया है- यहां नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव का बेटा मनीष ठाकुर देश सेवा करते हुए शहीद हो गया है।

एक और जवान शहीद

मनीष की शहादत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जबकि, पूरे गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है। आस-पड़ोस के लोग, रिश्तेदार और जान-पहचान के लोग परिजनों को ढांढस बांधने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़े गए हरियाणा के चार तस्कर, पुलिस ने खंगाला बैग- बरामद हुई चरस, पिस्ट*ल और जिंदा...

सिक्किम में मिली शहादत

वर्तमान में मनीष ठाकुर सिक्किम में बतौर लांस नायक अपनी सेवाएं दे रहे थे। 27 वर्षीय मनीष ने ड्यूटी निभाते हुए वीरगति हासिल की है। माना जा रहा है कि मनीष की जान भीषण बाढ़ या भूस्खलन जैसे कठिन परिस्थितियों के कारण हुई है। मगर अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

2016 में भर्ती हुए थे मनीष

मनीष का जन्म 15 जनवरी, 1998 को नाहन के बड़ाबन गांव में हुआ था। मनीष साल 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। भर्ती होने के महज 8 साल 8 महीने के बाद मनीष देश सेवा करते हुए शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गर्लफ्रेंड करती थी ब्लैकमेल, तंग आकर अर्पित ने खत्म किया अपना जीवन- पॉकेट से मिला नोट

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मनीष की शहादत के बाद परिजन सदमे में है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मनीष अपने पीछे पत्नी तनु, माता और पिता छोड़ गए हैं। मनीष की शहाद की खबर सुनने के बाद उनकी पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों मनीष को याद कर बार-बार बेसुध हो रही हैं।

तिरंगे में लिपटा लौटेगा लाल

फिलहाल, मनीष की पार्थिव देह उनके घर नहीं पहुंची है। मनीष के परिजन दरवाजे पर आंखे टिकाए हुए हैं कि कब वो अपने लाडले को देखें। मगर बताया जा रहा है कि जल्द ही मनीष की पार्थिव देह पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाई जाएगी- जहां पर फिर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख