राजनीति

#अपराध

June 2, 2025

हिमाचल : नशे की लत ने खराब किए रिश्ते, मामी के गहने चोरी कर भांजा फरार- मामा पहुंचा थाने

मामा-मामी की अलमारी का ताला तोड़ निकाले गहने

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Jewellery Theft Case

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित बल्ह थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना जिला कांगड़ा के पालमपुर से मिलती जुलती है, जहां एक शख्स ने अपने नाना का अकाउंट ही खाली कर दिया। अब कुल्लू में भी ऐसी ही वारदात सामने आई है- जहां आरोप है कि एक युवक ने अपने ही मामा-मामी के घर सेंधमारी की है। बताया जा रहा है कि यह युवक नशे की गिरफ्त में है और आज उसने अपने सगे रिश्तेदारों तक को नहीं छोड़ा।

1.15 लाख रुपये पर हाथ साफ

जानकारी के अनुसार युवक ने 1.15 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी की पहचान अनिल के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गर्लफ्रेंड करती थी ब्लैकमेल, तंग आकर अर्पित ने खत्म किया अपना जीवन- पॉकेट से मिला नोट

अपने भांजे को बताया जिम्मेदार

थाना बल्ह में दर्ज शिकायत में हुरमति देवी पत्नी मस्तराम, निवासी गांव चतरौर ने बताया कि शनिवार को वह अपने परिवार के साथ किसी जरूरी कार्य से बाहर गई थीं। शाम को जब वे घर लौटीं, तो देखा कि घर के मुख्य कमरे का ताला टूटा हुआ था। तलाशी लेने पर पाया गया कि बेडरूम की अलमारी की सेफ से सारे सोने के गहने चोरी हो चुके हैं।

सोने पर भी किया हाथ साफ

चोरी हुए गहनों में मंगलसूत्र, चाक, नथ, टीका, झुमर और अंगूठी शामिल हैं। इनकी कुल कीमत लगभग 1.15 लाख रुपये आंकी गई है। हुरमति देवी ने संदेह जताया कि यह चोरी किसी बाहरी व्यक्ति की नहीं, बल्कि उनके अपने भांजे अनिल की करतूत है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेटा सिक्किम में शहीद, 8 साल पहले ही पहनी थी वर्दी- पत्नी बेसुध, आज लौटगी पार्थिव देह

पुलिस ने की पुष्टि

DSP हेडक्वार्टर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख