#अपराध

February 12, 2026

हिमाचल: प्राइमरी स्कूल में मिड-डे-मील बना रही महिला की ह*त्या, बच्चों के सामने उतारी मौ*त के घाट

शिक्षकों ने बच्चों को कमरे में बंद कर बचाया, स्कूल परिसर में मचा हड़कंप

शेयर करें:

kangra school woman murder

देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सरकारी प्राइमरी स्कूल में मिड-डे-मील बना रही एक महिला कर्मचारी की स्कूल में ही अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। हमलावरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब महिला स्कूल में मिड-डे-मील बना रही थी। इसी दौरान मासूम बच्चों की आंखों के सामने ही हमलावरों ने महिला पर दराती से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

मिड डे मिल महिला कर्मी की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत चनौर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में गुरुवार दोपहर के समय सामने आया। यहां मिड.डे मील बना रही 58 वर्षीय महिला की दराती से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। मासूम बच्चों की आंखों के सामने हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। मृतका की पहचान सुलोचना देवी (58 वर्ष), पत्नी विशंभर दास, निवासी चनौर के रूप में हुई है, जो स्कूल में बतौर मिड-डे मील वर्कर (कुक) कार्यरत थीं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : कैंसर मरीज को मिला नया जीवन, डॉक्टरों ने बाहर निकाला महिला का पेट- 6 घंटे चली सर्जरी

बच्चों की चीखों से गूंज उठा स्कूल परिसर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय जब बच्चे कक्षाओं में थे और मिड.डे मील की तैयारी चल रही थी, तभी एक अज्ञात हमलावर स्कूल परिसर में घुस आया। सेंटर हेड टीचर सरिता देवी ने बताया कि बच्चों की चीख.पुकार सुनकर जब वे बाहर आईं तो देखा कि हमलावर दराती से सुलोचना देवी पर ताबड़तोड़ वार कर रहा था। यह भयावह दृश्य देख बच्चे सहम गए और स्कूल परिसर में अफरा.तफरी मच गई।

 

अध्यापकों ने बच्चों को बचाया

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए शिक्षकों ने तुरंत सबसे पहले बच्चों को कमरों में बंद कर सुरक्षित किया। उसके बाद उन्होंने हमलावर को रोकने की कोशिश की तो वह उनकी ओर भी दराती लहराने लगा। इसी बीच पास के सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौर के अध्यापक भी शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पत्थर मारकर आरोपी को भगाने की कोशिश की, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर में गूंजनी थी किलकारी, उठी गर्भवती महिला की अर्थी- डिलीवरी को बचे थे सिर्फ 3 महीने

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस तत्काल स्कूल पहुंची। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में घने कोहरे का येलो अलर्ट : कब होगी बारिश-बर्फबारी? यहां जानें मौसम अपडेट

प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति बहाल की जाएगी।

 

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का पहचान अभी नहीं हो पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने ही महिला की हत्या को अंजाम दिया है। डाडासीबा के डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख