#अपराध
November 16, 2025
हिमाचल: 35 साल के शख्स ने लगाया फं**दा, अब तक परिवार के 5 लोगों ने ऐसे ही त्यागे हैं प्राण
पुलिस ने देह को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 35 साल के शख्स ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हैरानी की बात यह है कि मृतक युवक के परिवार में अब तक पांच लोग इसी तरह से आत्महत्या कर चुके हैं। जिसमें उसके अपने और ताया के परिवार के लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कांगड़ा जिला के पुलिस थाना शाहपुर से सामने आई है। यहां शाहपुर पुलिस थाना के तहत एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया। व्यक्ति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कार ने अचानक खोया नियंत्रण, चपेट में आया 5 साल का मासूम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं परिवार और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ताकि आत्महत्या करने के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने पंचायत प्रधान व अन्य लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की है। हालांकि अब तक की पूछताछ में किसी ने कोई शक जाहिर नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 10 तोले सोना लेकर भागी दुल्हन, दूसरे युवक को बनाने चली थी शिकार; 5 साथियों सहित धरी
अब तक की जांच में सामने आया है कि मृतक युवक के परिवार में अब तक पांच लोगों ने आत्हत्या कर अपनी जान दी है। जिसमें मृतक के अपने परिवार के अलावा ताया के परिवार के लोग शामिल हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं युवक की मौत से परिजनांे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनांे को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें: रिज के बाद अब यहां लगेगी राजा साहब की मूर्ति, कल को होगा भव्य समारोह और धाम
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में आत्महत्याओं के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा है, जब प्रदेश के किसी कोने से कोई आत्महत्या का मामला रिपोर्ट ना किया गया हो। प्रदेश में बढ़ते आत्महत्याओं के मामले अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। लोगों का मानना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते लोग मानसिक परेशानियों में घिर रहे हैं, जिसके चलते ही आत्महत्या जैसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है।