#हादसा

November 16, 2025

हिमाचल में कार ने अचानक खोया नियंत्रण, चपेट में आया 5 साल का मासूम

मासूम ने मौके पर ही तोड़ा दम

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आय दिन कोई ना कोई हादसा किसी की जान ले रहा है। अब शिमला से आए ताजा मामले में 4 से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। मासूम की मौत ने इलाके को झकझोर दिया है। दुख की बात ये है कि दो गाड़ियों में हुई टक्कर के बीच सड़क पर मौजूद बच्चे की जान चली गई।

तेज रफ्तार क्रेटा ने मारी टक्कर

मामला राजधानी शिमला के संजौली थाना क्षेत्र का है। हादसा चंलौंठी के पास एक निजी रेस्टोरेंट के समीप हुआ। हादसा तब हुआ जब सड़क किनारे खड़ी मारुति को तेज रफ्तार में आ रही क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 10 तोले सोना लेकर भागी दुल्हन, दूसरे युवक को बनाने चली थी शिकार; 5 साथियों सहित धरी

क्रेटा ने अचानक खोया नियंत्रण

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक क्रेटा गाड़ी ढली की तरफ से शिमला की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी नियंत्रण खो बैठी। फिर क्या था क्रेटा कार ने सड़क किनारे खड़ी मारुति कार को टक्कर मार दी।

मौके पर ही हो गई बच्चे की मौत

जैसी ही टक्कर हुई तो सड़क किनारे मौजूद 4-5 साल का बच्चा भी इसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला पहुंचाया गया है व शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: रिज के बाद अब यहां लगेगी राजा साहब की मूर्ति, कल को होगा भव्य समारोह और धाम

कारणों की जांच कर रही पुलिस

हादसे की जानकारी मिलने पर संजौली थाना पुलिस से एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लिया व दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

क्रेटा चालक की है लापरवाही

शुरुआती जांच में क्रेटा कार की तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने लापरवाही करने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख