#अपराध
November 4, 2025
हिमाचल: परिवार ने खो दिया जवान बेटा, कमरे में बेटे को इस हाल में देख पिता की निकली चीखें
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कांगड़ा जिला के पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत आते बड़ोह पुलिस चौकी क्षेत्र का है। परिवार के अनुसार सोमवार शाम को बेटे ने चाय बनाई और उसे पीने के बाद यह कह कर कमरे में चला गया कि वह सोने जा रहा है। काफी देर बाद जब उसके पिता उसे उठाने गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों को शंका होने लगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : झूठे प्रेमजाल में फांस कर युवक ने दो साल नोची युवती, शादी का किया था वादा
पिता ने काफी मशकत के बाद दरवाजा खोला और कमरे में गए तो अंदर का दृश्य देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे को फंदे से लटका देख कर उनकी चीखें निकल गईं। पिता की चीखों को सुनकर युवक की मां और अन्य परिजन भी कमरे में पहुंचे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब नहीं बच पाएंगे अपराधी, हाईटेक हुई प्रदेश की पुलिस, मिले 66 खास वाहन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा। वहीं मामले की जांच शुरू की। पुलिस को युवक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है या नहीं इस बात का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब नहीं बच पाएंगे अपराधी, हाईटेक हुई प्रदेश की पुलिस, मिले 66 खास वाहन
आज मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस आगामी जांच में जुट गई है। युवक की मौत से ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिवार और ग्रामीणों का कहना था कि युवक काफी होनहार युवक था, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है।