#अपराध

June 20, 2025

हिमाचल: एक साल पहले दुल्हन बनी 24 वर्षीय युवती स्वर्ग सिधारी, 7 माह की थी गर्भवती

अचानक पेट में हुआ दर्द, अस्पताल में त्याग दिए प्राण

शेयर करें:

Pregnant Woman una News

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 24 साल की महिला की मौत हो गई है। महिला की शादी मात्र एक साल पहले ही हुई थी और वह सात माह की गर्भवती थी। महिला की मौत के असली कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन 24 साल की उम्र में इस महिला की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। 

7 माह की गर्भवती महिला की मौत

दरअसल यह मामला ऊना जिला के गांव खड्ड का बताया जा रहा है। यहां 24 साल की दीक्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। दीक्षा की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। जिसके चलते उसे परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दीक्षा गर्भावस्था के सातवें महीने में थी। दीक्षा की मौत से उसके मायका और ससुराल पक्ष पुरी तरह से सन्न रह गया है। क्योंकि किसी को इस अनहोनी की आशंका नहीं थी।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर बोले- छोटे दिल की है सुक्खू सरकार, केंद्र से मदद भी लेगी और श्रेय भी नहीं देगी

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

परिवार के अनुसार शुक्रवार को दीक्षा अपने घर में कामकाज में व्यस्त थी। इसी बीच अचानक उसे पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजन शुरुआत में उसे स्थानीय डॉक्टर से दिखाने ले गए, लेकिन स्थिति में सुधार ना होता देख परिजन उसे ऊना के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान दीक्षा ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के डिप्टी सीएम-विधायक को धमकाने वाले शूटर ने मांगी माफी, जानें क्या लिखा

एक साल पहले हुई थी शादी

दीक्षा की शादी करीब एक साल पहले राजिंद्र से हुई थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही दीक्षा की मौत से दोनों परिवार सदमें में हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पंडोगा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ससुराल व मायके पक्ष के बयान दर्ज किए गए हैं।

 

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल शव को क्षेत्रीय अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख